एक्सप्लोरर

बागपत: पैसों के लिए पिता ने कर डाला अजन्मी संतान का सौदा, चार लोग गिरफ्तार

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दोषियों के खिलाफ किशोर न्याय देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम-2000 की धारा 23, 24 के अन्तर्गत केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है. बरामद नवजात बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है. मामले की जांच जारी है. सख्त कार्रवाई होगी.

बागपत: बागपत में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई जहां एक कलयुगी पिता ने पैसों के लिए अपनी संतान का सौदा कर दिया. बेटी जन्मी तो पिता ने उसे नि:संतान दम्पत्ति के हाथ सौंप दिया. लेकिन बिक्री की रकम को लेकर बात बिगड़ी तो बेटी की खरोद-फरोख्त का मामला खुल गया. शिकायत के बाद पुलिस ने नवजात बेटी को बरामद करके आरोपी पिता और तीन खरीदारों को गिरफ्तार किया है.

बागपत के गौरीपुर गांव में मुजफ्फरनगर के तितावी का नीटू अपने परिवार के साथ रहता है. नीटू मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था. कुछ महीने पहले नीटू की पत्नी गर्भवती हुई तो नीटू ने गर्भ में पल रहे बच्चे को बेचने का मन बनाया. उसने नोएडा की एक दलाल के जरिये कोख के बच्चे को बेचने का सौदा नोएडा के एक दम्पत्ति से कर दिया. यह सौदा महज बीस हजार रूपये और उपहारों के बदले तय हुआ था.

26 अक्टूबर को सोनीपत के एक सरकारी अस्पताल में जब नीटू की पत्नी की डिलीवरी हुई तो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया. एक बच्ची के बदले नि:संतान दम्पत्ति ने 5 हजार रूपये नकद, कपड़े, रंगीन टीवी, और नीटू की पत्नी के इलाज और डिलीवरी पर 13 हजार रूपये खर्च किये थे. बेटी देते समय नीटू लेने-देन को लेकर बिगड़ गया और उसने बच्ची की कीमत 50 हजार रूपये मांगी. मगर बाद में तय सौदे के अनुसार नोएडा के दम्पति एक बच्ची को लेकर चले गए.

दम्पत्ति के बच्ची को ले जाने के बाद लेने-देन का विवाद और गहराया. बच्ची खरीदने वाला दम्पत्ति इससे ज्यादा पैसा देने को राजी नहीं थे. इस पर नीटू ने बागपत में दो महिला समेत 3 लोगों के खिलाफ बच्ची को गायब करने का केस दर्ज करा दिया. पुलिस ने जब नोएडा से आरोपियों की गिरफ्तारी की तो नीटू की भूमिका सबसे बड़ी नजर आयी. पुलिस ने नीटू को भी गिरफ्तार कर लिया.

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नीटू के पिता समेत बच्ची खरीदने वाले दम्पत्ति और पूरे मामले में बिचौलिये की भूमिका निभाने वाली अनीता नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ किशोर न्याय देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम-2000 की धारा 23, 24 के अन्तर्गत केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है. बरामद नवजात बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है. मामले की जांच जारी है. सख्त कार्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर अस्पताल की मांग, 13वें दिन धरना स्थगित
ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर अस्पताल की मांग, 13वें दिन धरना स्थगित
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट, अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट, अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget