एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक संगीत सोम के घर पर हमला, गोलीबारी के बाद बंगले में फेंका बम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के विधायक संगीत सोम के बंगले पर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने जमकर गोलियां चलाई और घर में हैंडग्रेनेड भी फेंक दिया. गनीमत रही कि पिन निकलने के बाबजूद बम नहीं फटा और एक बड़ी वारदात टल गई.

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के विधायक संगीत सोम के बंगले पर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने जमकर गोलियां चलाई और घर में हैंडग्रेनेड भी फेंक दिया. गनीमत रही कि पिन निकलने के बाबजूद बम नहीं फटा और एक बड़ी वारदात टल गई. गोलीबारी में बंगले के बाहरी हिस्से में मौजूद संतरी बाल-बाल बच गया है. चश्मदीदों की मानें तो बदमाश एक स्विफ्ट कार में सवार थे और वारदात से कुछ देर पहले ही विधायक संगीत सोम अपने बंगले पर वापिस आये थे. संतरी को निशाना बनाकर बंगले में घुसने की कोशिश मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक संगीत सोम का बंगला मेरठ के कैंट इलाके के मालरोड पर आरए लाइन में है. घटना करीब 12:45 बजे के आसपास की बताई जा रही है. संगीत सोम अपने काफिले के साथ करीब 12 बजे आवास पर लौटे थे और जब बंगले में आराम कर रहे थे, उसी वक्त उन्हें गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी. जब बाहर दिखवाया गया तो बंगले के गेट पर ताबड़तोड़ गोलियां चल रही थी. बंगले के बाहरी हिस्से में मौजूद संतरी ने जब गेट की ओर जाना चाहा तो एक गोली उसकी कनपटी के पास से निकल गई और फिर वह दीवार की आड़ लेकर पीछे हट गया. बीजेपी विधायक संगीत सोम के घर पर हमला, गोलीबारी के बाद बंगले में फेंका बम हमले के बाद फ्लीट कार के नीचे मिला हैंडग्रेनेड विधायक के बंगले से पुलिस को फोन कर वारदात के बारे में बताया गया तो मौके पर पुलिस पहुंची. हमलावर तब तक जा चुके थे. शुरूआती तफ्तीश में पुलिस को बंगले में खड़ी एस्कोर्ट की गाड़ी के नीचे एक हेंडग्रेनेड और तमाम खाली कारतूस मिले हैं. बदमाशों की संख्या 4 से 5 बताई जा रही है जो सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार थे. मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची और उसके बाद सीओ सिविल लाइंस, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और एसएसपी अखिलेश कुमार भी मौके पर पहुंच गये. अफसरों ने वारदात के बारे में संगीत सोम से बात भी की. मौके पर कई जगह गोलियों के निशान भी साफ देखे जा सकते है. विधायक संगीत सोम ने कहा," गेट पर मौजूद संतरी को निशाना बनाया गया. हमलावर घर के अंदर जबरन घुसना चाहते थे. इससे पहले भी रूड़की की एक जनसभा में भी हमला हो चुका है. पुलिस अफसर पहुंचे हैं और फोरेंसिक की टीम मौके से सबूत इकठ्ठे कर रही है. पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी है. मुझे विश्वास है कि पुलिस हमलावरों को तलाश लेगी." बीजेपी विधायक संगीत सोम के घर पर हमला, गोलीबारी के बाद बंगले में फेंका बम मेरठ के एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि अभी तक हमले में एक नकाबपोश बदमाश के शामिल होने की बात सामने आई है. फोरेंसिक, सीआईएसएफ और डॉग स्कवायड मौके पर जांच कर रहे है. साथ ही पुलिस की कई टीमें बदमाशों का सुराग तलाशने में जुटी है. पुलिस हर एंगल पर काम कर रही है. मामला निजी रंजिश या पुरानी धमकियों से भी जुड़ा हुआ हो सकता है. हमें यकीन है कि पुलिस टीम जल्दी ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी. जेड श्रेणी की सुरक्षा के बीच कैंट इलाके में कैसे हुआ हमला विधायक संगीत सोम के बंगले पर हुए हमले से पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े हुए हैं. पहला तो यह कि संगीत सोम को जेड श्रेणी की सुरक्षा हासिल है. जब हमला हुआ तो सुरक्षाकर्मी मौके पर ही मौजूद थे. लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह का मुकाबला करने की कोशिश नहीं की. दूसरे, यह इलाका कैंट क्षेत्र में आता है तो यहां पर आमतौर पर किसी भी बदमाश की वारदात करने की हिम्मत नहीं होती. बावजूद इसके विधायक के बंगले पर हुआ हमला पुलिस मुस्तैदी की पोल खोलने के लिए काफी है. विधायक को पहले आईएसआईएस और इंडियन मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से भी हत्या की धमकियां मिल चुकी हैं. मुजफ्फरनगर दंगे के बाद से विधायक कट्टरपंथियों के निशाने पर भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'निष्पक्ष चुनाव हुए तो 100 सीटों में सिमट जाएगी BJP', सपा का बड़ा हमला
'निष्पक्ष चुनाव हुए तो 100 सीटों में सिमट जाएगी BJP', सपा का बड़ा हमला
महाराष्ट्र MLC चुनाव: कांग्रेस ने उतारे तीन उम्मीदवार, नागपुर से किसे टिकट?
महाराष्ट्र MLC चुनाव: कांग्रेस ने उतारे तीन उम्मीदवार, नागपुर से किसे टिकट?
'संविधान नहीं, अखिलेश यादव खतरे में', ओपी राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'संविधान नहीं, अखिलेश यादव खतरे में', ओपी राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार', दानिश आजाद अंसारी का हमला
'2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार', दानिश आजाद अंसारी का हमला

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget