एक्सप्लोरर

मुलायम के बयान पर बहू की सफाई, कहा-आशीर्वाद देने का मतलब ये नहीं है कि चुनाव जीत जाएं

अपर्णा ने कहा कि उन्होंने वहां मौजूद सभी सदस्यों को दोबारा जीत कर आने की कामना की. इसमें विपक्षी नेता और मौजूदा सरकार दोनों के लोग शामिल थे. बड़े लोग हमेशा आशीर्वाद देते हैं, लेकिन आशीर्वाद देने का मतलब ये नहीं है कि चुनाव जीत जाएं. इसके लिए मेहनत करना जरूरी है.

नई दिल्ली: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के, नरेन्द्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना जताने वाले बयान की चर्चा चारो तरफ है. मुलायम के इस बयान पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी बीच उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव ने भी अपनी बात रखी है. अपर्णा ने कहा, '' उन्होंने वहां मौजूद सभी सदस्यों को दोबारा जीत कर आने की कामना की. इसमें विपक्षी नेता और मौजूदा सरकार दोनों के लोग शामिल थे. बड़े लोग हमेशा आशीर्वाद देते हैं, लेकिन आशीर्वाद देने का मतलब ये नहीं है कि चुनाव जीत जाएं. इसके लिए मेहनत करना जरूरी है. उनकी शुभकामनाएं किसी एक के साथ नहीं बल्कि सभी के साथ हैं'. चुनाव जीतने और लोगों के संपर्क में रहने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है. अपर्णा यादव ने कहा कि उस बयान का मतलब बस सभी को शुभकामनाएं देना था. सपा-बसपा एक बहुत मजबूत गठबंधन है और कई लोग चिंतित हो गए हैं. अपर्णा ने कहा कि उनके कहने का मतलब सिर्फ यह था कि हमें राजनीति पर कम और अपने देश पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. बुजुर्ग निर्णय लेते हैं, यह उन पर है कि वे एकजुट होना चाहते हैं या नहीं. उन्होंने सपा के लिए बहुत कुछ किया है. मुलायम ने क्या कहा मुलायम ने लोकसभा में कहा कि ''नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें''. ये बयान ऐसे समय में आया है जब उनके बेटे अखिलेश यादव 2019 में मोदी को रोकने के लिए महागठबंधन बना चुके हैं. खास बात यह है कि यह महागठबंधन अखिलेश ने मुलायम की कट्टर राजनैतिक दुश्मन मानी जाने वाली मायावती के साथ बनाया है. कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है ऐसे में मुलायम का यह बयान काफी अहम हो जाता है. लोकसभा में मुलायम ने कहा, ''पीएम को बधाई देना चाहता हूं कि पीएम ने सबको साथ लेकर चलने की कोशिश की है. मैं कहना चाहता हूं कि सारे सदस्य फिर से जीत कर आएं और आप (नरेंद्र मोदी) दोबारा प्रधानमंत्री बनें.''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget