एक्सप्लोरर

'ऑफर' मिला तो चाचा शिवपाल SP-BSP गठबंधन में जरूर शामिल होंगे- अपर्णा यादव

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा ने शुक्रवार कहा कि अपनी अलग पार्टी बना चुके उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव को अगर ‘ऑफर’ मिला तो वह सपा-बसपा गठबंधन में जरूर शामिल होंगे.

बाराबंकी: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा ने शुक्रवार कहा कि अपनी अलग पार्टी बना चुके उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव को अगर ‘ऑफर’ मिला तो वह सपा-बसपा गठबंधन में जरूर शामिल होंगे.

अपर्णा ने एक कार्यक्रम से इतर एक सवाल के जवाब में कहा कि शिवपाल ने अपनी अलग पार्टी जरूर बना ली हो लेकिन उनकी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कोई नाराजगी नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह आज भी इसी पार्टी के विधायक हैं. उन्होंने कहा कि अगर मौका दिया जाए तो वह साल 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में बन रहे सपा-बसपा गठबंधन में शिवपाल भी जरूर शामिल होंगे. हालांकि पिछले काफी समय से दोनों ही पार्टियां गठबंधन के लिए कोशिश कर रही हैं, लेकिन उसका कोई असर होता नहीं दिख रहा.

यादव परिवार की एकता के सवाल पर अपर्णा ने कहा कि हम हमेशा यही चाहते हैं कि सभी एकजुट रहें. विचारधारा अलग होने के चलते ही शिवपाल ने अलग पार्टी बनाई है. हमारे लिए परिवार हमेशा एक है.मुझे जो सही लगेगा, सही समय आने पर वही करूंगी. मुझे पार्टी से चाचा शिवपाल के अलग होने काa दुख है.

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मंचों पर शिवपाल के साथ अक्सर नजर आने वाली अपर्णा ने कहा कि वह शिवपाल के साथ इसलिए दिखायी देती हैं, क्योंकि वह हमारे परिवार के बड़े-बुजुर्ग हैं और उनके मन में किसी के प्रति कोई खटास नहीं है.

जब उनसे पूछा गया कि वह शिवपाल के साथ हैं या अखिलेश के खेमे में, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह नेताजी (सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव) के साथ हैं. नेताजी किसके साथ हैं, यह उन्होंने अभी तक किसी को नहीं बताया, लेकिन उनका आशीर्वाद दोनों (अखिलेश और शिवपाल) के साथ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget