एक्सप्लोरर

गर्भवती महिलाओं और गरीब बच्चों की योजनाओं का पैसा लूटकर जेब भरती है कांग्रेस- स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी गर्भवती महिलाओं और गरीब बच्चों की योजनाओं का पैसा लूटकर जेबें भरती है.

अमेठी: केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी गर्भवती महिलाओं और गरीब बच्चों की योजनाओं का पैसा लूटकर जेबें भरती है. ईरानी ने अपना नामांकन दाखिल करने से पहले यहां पूजा अर्चना की. उसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों के यहां आयकर छापों का जिक्र करते हुए संवाददाताओं से कहा, 'मध्य प्रदेश में वो कौन से सज्जन हैं, जिसने तुगलक रोड में रहने वाले किस सज्जन तक उनका पैसा पहुंचाया ... .' उन्होंने कहा, 'ये कैसी राजनीति है कांग्रेस पार्टी की ... जो गर्भवती महिलाओं की योजना से पैसा लूटकर अपनी जेबें भरने का काम करती है. जो गरीब बच्चों की योजना का पैसा लूटकर अपने पार्टी कार्यालय तक पहुंचाती है.' ईरानी ने कहा कि कमलनाथ के सहायक के घर से जो 280 करोड़ रुपये का ब्यौरा मिला है, जो नकदी मिली है और जानवरों की खाल मिली है, उसके संदर्भ में राहुल गांधी की चुप्पी अपने आप में उनकी हकीकत बताती है. रोडशो शुरू करने से पहले उन्होंने कहा, 'मैं इतना ही कहना चाहूंगी कि बीजेपी संगठन और कार्यकर्ता का संस्कार मात्र एक है कि कार्यकर्ता चाहे किसी वर्ग, परिवार या समुदाय का हो, हम सब एक राष्ट्र, एक ध्वज और एक संविधान के अंतर्गत राष्ट्र निर्माण में समर्पित रहते हैं.'

अमेठी: रोड शो के जरिए स्मृति ईरानी ने किया शक्ति प्रदर्शन, भगवा साड़ी पहन कर आई महिलाएं

राहुल गांधी बोले- जिस दिन मोदी मुझसे बहस करेंगे, देश को उस दिन पता चल जाएगा कि चौकीदार चोर है

''नमो फूड'' पर नोएडा के एसएसपी ने कहा- राजनीतिक दल की ओर से नहीं दिया गया खाना

ईरानी ने एक बार फिर परोक्ष रूप से राहुल पर कटाक्ष किया कि अगर किसी को यह लगता है कि राष्ट्र की जनता और कार्यकर्ता उनका अपना परिवार नहीं हैं तो ये उनकी मानसिकता दर्शाती है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के साथ साथ पूरे देश में लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है. 'मेरा सभी नागरिकों और वोटरों से आग्रह है कि वे अपना वोट दें. मतदान का दिन है. अपना बहुमूल्य वोट और आशीर्वाद दें.' ईरानी उन्होंने कहा कि पांच साल पहले नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी बने और पांच साल उन्होंने प्रधान सेवक बनकर देश की सेवा की. हम आशावादी हैं कि जितना प्रेम और सम्मान नरेंद्र भाई मोदी को मिला, उसके लिए कार्यकर्ता के नाते हम आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा, 'ऐसा विश्वास करती हूं कि एक बार फिर प्रधान सेवक की जिम्मेदारी उन्हें (मोदी को) प्राप्त होगी.' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने बार बार कहा है कि राष्ट्र पहले, पार्टी बाद में और अंत में मैं. आज बीजेपी का एक एक कार्यकर्ता अमेठी लोकसभा क्षेत्र में नामांकन की इस प्रक्रिया में शामिल हो रहा है.

अमेठी: रोड शो के जरिए स्मृति ईरानी ने किया शक्ति प्रदर्शन, भगवा साड़ी पहन कर आई महिलाएं

राहुल गांधी बोले- जिस दिन मोदी मुझसे बहस करेंगे, देश को उस दिन पता चल जाएगा कि चौकीदार चोर है

''नमो फूड'' पर नोएडा के एसएसपी ने कहा- राजनीतिक दल की ओर से नहीं दिया गया खाना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी
किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget