एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: डिजिटल वायरलेस सिस्टम से लैस होगा कुंभ मेला परिसर

अधिकारियों का दावा है कि कुंभ के दौरान पूरा क्षेत्र डिजिटल वायरलेस सिस्टम से लैस होगा. इसके लिए जीपीएस तकनीक से लैस 2,500 डिजिटल वायरलेस सेट खरीदे जा चुके हैं.

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कुंभ मेला की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. हर विभाग अपनी तरफ से बेहतर करने के प्रयास में जुटे हुए हैं. इसी क्रम में राज्य का टेलीकॉम विभाग भी सक्रिय हो गया है. अधिकारियों का दावा है कि कुंभ के दौरान पूरा क्षेत्र डिजिटल वायरलेस सिस्टम से लैस होगा. इसके लिए जीपीएस तकनीक से लैस 2,500 डिजिटल वायरलेस सेट खरीदे जा चुके हैं. टेलीकॉम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कुंभ मेला 2019 को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षाकर्मियों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए उप्र पुलिस का टेलीकॉम विभाग 18 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल वायरलेस सिस्टम का जाल बिछाएगा. विभाग के सूत्रों ने बताया कि आधुनिक तकनीक से लैस डिजिटल वायरलेस सिस्टम से आसानी से एक दूसरे को संदेश भी भेजा जा सकेगा. टेलीकॉम विभाग के महानिदेशक पी के तिवारी के मुताबिक, "कुंभ मेला स्थल पर करीब 40 थाने और 70 से ज्यादा पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी. सभी थानों एवं चौकियों को वायरलेस सेट दिए जाएंगे. इसके अतिरिक्त 500 हैंड हेल्ड वायरलेस सेट भी बांटे जाएंगे." उन्होंने बताया कि रिपीटर के जरिए इन सेट की रेंज 17 से 18 किलोमीटर तक करने की व्यवस्था की गई है ताकि मेला क्षेत्र में संचार व्यवस्था में किसी तरह की रुकावट न आए. विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर में सबसे पहले 12 जिलों को डिजिटल वायरलेस सेट उपलब्ध कराया गया है. इसके अतिरिक्त मेला स्थल के लिए 500 न्यूमैटिक मोस्ट खरीदे गए हैं. इनकी खासियत यह है कि वायरलेस सिस्टम के नेटवर्क के लिए इन्हें कहीं भी किसी भी समय खड़ा किया जा सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार मेला क्षेत्र को 12 ग्रिड में बांटा जाएगा. डिजिलट वायरलेस सेट, ट्रैफिक डायवर्जन सहित अन्य संदेशों के प्रसारण के लिए मेला स्थल पर 24 वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड लगाए जाएंगे. संचार व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए 1200 लोगों की तैनाती की जाएगी और इन कर्मियों को डिजिटल वायरलेस सिस्टम को चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget