एक्सप्लोरर

पत्नी सारा के मर्डर केस में बाहुबली अमनमणि को मिली हाईकोर्ट से जमानत

इलाहाबाद: पत्नी सारा सिंह की हत्या के आरोप में पिछले काफी दिनों से जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व बाहुबली नेता अमनमणि त्रिपाठी को आज इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. हाईकोर्ट ने अमनमणि की जमानत अर्जी मंजूर करते हुए उन्हें सशर्त रिहा किये जाने के आदेश दिए हैं. अमनमणि को सीबीआई की चार्जशीट में सीधे तौर पर कोई गवाह न होने और ठोस सबूत न होने के आधार पर जमानत मिली है.

जमानत से पहले सीबीआई कोर्ट में जमा करना होगा पासपोर्ट 

जमानत से पहले सीबीआई कोर्ट में उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और साथ ही हर तारीख पर कोर्ट में पेश होकर अपनी हाजिरी देनी होगी. हालांकि अदालत में सीबीआई और मृतक सारा की माँ सीमा सिंह दोनों ही तरफ से अमनमणि को जमानत दिए जाने का विरोध किया गया, लेकिन मामले की सुनवाई कर रही सिंगल बेंच ने सीधे तौर पर कोई सबूत या गवाह न होने की वजह से उनके एतराज को नजरअंदाज कर दिया और अमनमणि को जमानत दे दी. अमनमणि यूपी के महराजगंज जिले की नौतनवा सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ रहा है. हाईकोर्ट से ही मिली दो दिनों की पैरोल की वजह से ही वह नामांकन कर सका था.

2013 में लखनऊ की सारा सिंह के साथ हुई थी अमनमणि की शादी

गौरतलब है कि लखनऊ की कवियत्री मधुमिता शुक्ल की हत्या में दोषी करार दिए गए यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और मधुमणि के बेटे अमनमणि की शादी साल 2013 में लखनऊ की सारा सिंह के साथ हुई थी. नौ जुलाई साल 2015 को अमनमणि के साथ लांग ड्राइव पर जाते वक्त सारा की मौत सड़क हादसे में हो गई थी.

सारा की मौत के बाद उनके परिवार वालों ने इसे हादसे के बजाय क़त्ल बताते हुए पति अमनमणि पर ही आरोप लगाए थे. सारा की रहस्यमयी मौत की जांच बाद में सीबीआई को ट्रांसफर कर दी गई थी. सीबीआई ने अमनमणि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की थी. जमानत मिलने के बाद अमनमणि के वकीलों ने कहा कि अब सारा मर्डर केस में एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में अलग से अर्जी दाखिल करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget