एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने बजट की तारीख पर जताई चिंता, पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी

लखनऊ: इस वक़्त पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है, आदर्श चुनाव आचार संहित लागू हो चुकी है. जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें यूपी, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा शामिल हैं. इन सभी पांच राज्यों के चुनाव में सबसे ज्यादा अहमियत यूपी के विधानसभा चुनाव को दी जा रही है, जहां सात चरणों में चुनाव होने वाले हैं और इसकी शुरुआत 11 फरवरी से होने वाली है. जहां एक तरफ देश चुनावी माहौल में डूबा हुआ है वहीं एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा और इसे लेकर कई तरह से सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

इस साल सरकार ने बजट पेश करने की तारीख एक फरवरी तय कर रखी थी और चुनाव आयोग ने इसी बीच पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया. जिसके बाद राजनीतिक हलकों में भूचाल आ गया और बजट की तारीख का विरोध होने लगा. जिसके बाद यह मामला चुनाव आयोग की चौखट तक पहुंच गया और विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि वे सरकार को बजट की तारीख बढ़ाने का आदेश दे. लेकिन चुनाव आयोग ने मांग को खारिज करते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वे एक फरवरी को आम बजट पेश करें, लेकिन किसी भी तरह का लोकलुभावन वादों से परहेज करें, ताकि चुनाव पर इसका असर ना पड़े.

इसी बीच यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अगर सरकार चुनाव से पहले आम बजट पेश करेगी तो इसका असर यूपी की जनता पर पड़ सकता है क्योंकि सरकार एक सीमा के भीतर रहकर ही बजट पेश कर पाएगी. इसको लेकर यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को एक ताजा चिट्ठी लिखी है.

अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को लिखा, ''आगामी बजट में चुनाव आचार संहिता से प्रभावित 5 राज्यों के हित में कोई विशेष योजना घोषित नहीं की जाए. ऐसे में यह प्रबल संभावना बन गयी है कि उत्तर प्रदेश राज्य, जिसमें कि देश की सबसे बड़ी जनसंख्या निवास करती है, को भारत सरकार के आगामी सामान्य/ रेल बजट में कोई विशेष लाभ/ योजना प्राप्त नहीं हो सकेगी, जिसका सीधा प्रतिकूल प्रभाव उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों और यहां के 20 करोड़ निवासियों के हितों पर पड़ेगा.''

अखिलेश यादव ने बजट की तारीख पर जताई चिंता, पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी

हालांकि सरकार ने आम बजट पेश करने का पूरा मन बना लिया है और अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि केंद्र सरकार का बजट कैसा होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget