एक्सप्लोरर

कुछ इस अंदाज़ में अटल को याद किया अखिलेश ने, ट्वीट की अपने रिसेप्शन की फोटो

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली पहुंच कर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने 18 साल पुरानी अपनी शादी की फ़ोटो भी ट्वीट की है. इस तस्वीर में उनकी पत्नी डिंपल यादव और पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नज़र आ रहे हैं.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली पहुंच कर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने 18 साल पुरानी अपनी शादी की फ़ोटो भी ट्वीट की है. इस तस्वीर में उनकी पत्नी डिंपल यादव और पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नज़र आ रहे हैं. मौक़ा था शादी के बाद अखिलेश यादव के रिसेप्शन का. जो साल 2000 में दिल्ली में हुआ था. अटल जी तब देश के प्रधानमंत्री हुआ करते थे. अखिलेश यादव और डिंपल की शादी लखनऊ में हुई थी. तब अखिलेश कन्नौज से लोकसभा के सांसद थे. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा," अटल जी का जाना भारतीय राजनीति एवं साहित्यिक जगत के मुखरित स्वर का मौन हो जाना है. मौन नमन". सत्ता में रहे या विपक्ष में, मुलायम सिंह यादव और अटल बिहारी वाजपेयी के रिश्ते हमेशा अच्छे रहे. तब भी जब गेस्ट हाउस कांड के बाद मायावती ने मुलायम सरकार से समर्थन वापस ले लिया था. इसके बाद बीजेपी के सहयोग से मायावती यूपी की मुख्य मंत्री भी बनीं. रिश्तों को सहेज कर रखने में अटल ज़ी का कोई जवाब नहीं था. वैसे लोग तो इस बात के लिए मुलायम सिंह की भी तारीफ़ करते थे. वे हमेशा अपने बेटे अखिलेश यादव को अटल जी और आडवाणी जी से कुछ सीख लेने को कहा करते थे. विधानसभा में तो वे यहाँ तक कह गए थे कि ये दोनों बड़े नेता झूठ नहीं बोल सकते हैं. समाजवादी पार्टी ने इसी बीच इसी हफ़्ते होने वाला अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है. पार्टी के कार्यकर्ता 20 अगस्त को राज्य भर में मोदी और योगी सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करने वाले थे. यूपी के सभी तहसीलों में ये कार्यक्रम होना था. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस सिलसिले में लिखित आदेश जारी कर दिया है. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद देश भर में एक सप्ताह का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
Mahoba News: महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget