एक्सप्लोरर

अखिलेश ने दिए कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने के संकेत, बोले- ‘अभी पार्टी को मजबूत करने पर है पूरा ध्यान’

पिछले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी का रास्ता रोकने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का महागठबंधन हुआ था.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने के संकेत दिए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने गठबंधन से अलग होने का इशारा किया है, अखिलेश ने कहा है कि अभी मैं किसी चुनावी गठबंधन पर विचार नहीं कर रहा हूं. गठबंधन पर क्या बोले अखिलेश? अखिलेश ने कहा है, ‘’2019 का चुनाव निश्चित रूप से काफी अहम है, क्योंकि यूपी से ही पूरे देश में संदेश जाएगा. 2019 को लेकर अभी मैं किसी चुनावी गठबंधन पर विचार नहीं कर रहा हूं. गठबंधन और सीट पर बातचीत की वजह से काफी वक्त बर्बाद होता है. मैं सीट को लेकर किसी तरह की भ्रम की स्थिति पैदा नहीं करना चाहता. मेरा पूरा ध्यान अभी पार्टी को मजबूत करने पर है.’’ अखिलेश ने आगे कहा, ‘’उनका राजनीति करने का अंदाज अलग है और वह समान विचारधारा वाले दलों के साथ ‘दोस्ती’ को तैयार हैं, लेकिन इस वक्त उनकी प्राथमिकता दूसरी है. साल 2019 के चुनाव में अभी समय है. इस वक्त हम हर सीट पर प्रत्याशियों का चयन करने में स्थानीय समीकरणों पर काम कर रहे हैं.’’ यूपी में फेल हुआ सपा-कांग्रेस गठबंधन विपक्षी दल मोदी के खिलाफ गोलबंदी का बात कर रहे हैं लेकिन गठबंधन को अपनी प्राथमिकता से अलग कर अखिलेश विपक्ष के अरमानों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं. हालांकि विधानसभा चुनाव में नतीजे अच्छे नहीं आना भी गठबंधन टूटने की एक वजह हो सकती है. दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई कांग्रेस यूपी विधानसभा चुनाव में 403 सीटों में से बीजेपी को 325 सीटें मिली थीं, जबकि समाजवादी पार्टी को सिर्फ 47, कांग्रेस तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी. उसे महज सात सीटों से संतोष करना पड़ा था. बीजेपी को रोकने के लिए किया था गठबंधन अब गठबंधन की चिंता से मुक्त समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने और पार्टी को बढ़ाने के लिए अखिलेश जल्द ही रथयात्रा भी शुरू करने वाले हैं. बता दें कि पिछले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी का रास्ता रोकने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का महागठबंधन हुआ था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget