एक्सप्लोरर

'73 प्लस' की बात करने वाले अपने आंकड़े दुरुस्त कर लें: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने कहा, "भाजपा 73 प्लस की बात करती है, लेकिन उन्हें अपनी गिनती सही कर लेनी चाहिए. तीन सीटें तो भाजपा पहले ही हार चुकी है. जहां तक परिवारवाद की बात है, आज भाजपा वाले खुद परिवारवाद कर रहे हैं."

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज '73 प्लस' का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, उन्हें अपना आंकड़ा दुरुस्त कर लेना चाहिए, क्योंकि वे तीन सीटें पहले ही हार चुके हैं.

अगले लोकसभा चुनाव के संदर्भ में भाजपा प्रमुख अमित शाह के बयान पर कटाक्ष करते हुए सपा प्रमुख ने कहा, "भाजपा 73 प्लस की बात करती है, लेकिन उन्हें अपनी गिनती सही कर लेनी चाहिए. तीन सीटें तो भाजपा पहले ही हार चुकी है. जहां तक परिवारवाद की बात है, आज भाजपा वाले खुद परिवारवाद कर रहे हैं. राजनाथ सिंह या कल्याण सिंह ही नहीं, इनके परिवारवाद के ढेर उदाहरण हैं."

लखनऊ स्थित सपा पार्टी कार्यालय में सोमवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश ने बाराबंकी के 14 और सीतापुर के पांच मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला.

अखिलेश ने कहा, "यूपी के टॉपर्स को हम लैपटॉप देकर प्रदेश सरकार को ये याद दिला रहे हैं कि उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया है. हम कम बच्चों को लैपटॉप दे पाए हैं, सरकार आगे आए और बच्चों से किए वादों को पूरा करे."

सपा अध्यक्ष ने कहा, "मुझे खुशी है कि रायबरेली का एम्स आज शुरू हो गया है. आखिरकार एम्स के लिए जमीन तो हमने ही दी थी. गोरखपुर में भी समाजवादी सरकार ने जमीन दी थी, पर वहां के काम का कुछ अता-पता ही नहीं है."

अखिलेश ने कहा कि आज सरकार मुद्दों से हट रही है. वे पुरानी बातों पर कुछ नहीं बोल रहे हैं. नोटबंदी पर भाजपा अब चुप है. उन्होंने सिर्फ जनता को गुमराह किया है. भाजपा वाले तो ऐसे लोग हैं जो गूगल को भी घुमा देते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की फ्री कोचिंग स्कीम का जलवा, अभ्युदय योजना के 6 अभ्यर्थियों का UPSC परीक्षा में चयन
योगी सरकार की फ्री कोचिंग स्कीम का जलवा, अभ्युदय योजना के 6 अभ्यर्थियों का UPSC परीक्षा में चयन
Madhubani News: मधुबनी में मुखिया से गुहार लगाने पहुंची महिला को खंबे से बांधकर से पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत
मधुबनी: मुखिया से गुहार लगाने पहुंची महिला को खंबे से बांधकर से पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत
Bihar News: ‘बिहार के लिए बहुत अच्छा फैसला नहीं’, CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU नेता का बड़ा बयान
‘बिहार के लिए बहुत अच्छा फैसला नहीं’, CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU नेता का बड़ा बयान
'कम बोलते थे, डेली रूटीन से करता था काम', मां ने बताया UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री का संघर्ष
'कम बोलते थे, डेली रूटीन से करता था काम', मां ने बताया UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री का संघर्ष

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कम बोलते थे, डेली रूटीन से करता था काम', मां ने बताया UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री का संघर्ष
'कम बोलते थे, डेली रूटीन से करता था काम', मां ने बताया UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री का संघर्ष
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
Pregnancy In Space: क्या अंतरिक्ष में हो सकती है प्रेग्नेंसी, मां के पेट में बच्चे पर कितना पड़ेगा असर?
क्या अंतरिक्ष में हो सकती है प्रेग्नेंसी, मां के पेट में बच्चे पर कितना पड़ेगा असर?
पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC में पाई 114वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC में पाई 114वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
Embed widget