एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की किसान कल्याण रैली पर अखिलेश का बड़ा हमला, कहा- बीजेपी राज में किसान की सबसे ज्यादा दुर्दशा है

अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री लाख छिपाएं, मगर सच तो यह है कि किसान को खेती में अपनी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है. खाद, ट्रैक्टर, कीटनाशक दवाइयों पर जीएसटी को मार पड़ रही है. कर्जमाफी में भी घोटाला हुआ है.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली को किसानों का मजाक करार दिया. उन्होंने कहा कि आज किसान कल्याण रैली करके झूठे वादे करने की जरूरत नहीं है, बल्कि ये बताने की है कि जो न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित है, बीजेपी सरकार कब, कैसे और किसके माध्यम से देगी.

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार द्वारा प्रस्तावित आम, अनाज, सब्जी और ग्रेटर नोएडा की मंडी क्यों नहीं बनाई गई? किसान अभी भी कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं. उधर योगी सरकार कह रही है कि उसने कर्जमाफी का वादा पूरा कर दिया है. ये लोग वादा भी इस तरह पूरा करते हैं कि लाभार्थी को पता ही नहीं चलता.

सपा प्रमुख ने कहा कि यह बात तो किसी से छुपी नहीं है कि बीजेपी राज में किसान की सबसे ज्यादा दुर्दशा है. समाजवादी सरकार में किसानों की कर्जमाफी के साथ उसकी बंधक जमीन की नीलामी पर भी रोक लगा दी गई थी. मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था थी और नियमित विद्युत आपूर्ति हो रही थी. बीजेपी राज में किसान की जमीन कर्ज में फंसी है. उसे उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों में किसानों से बदसलूकी होती है. गन्ना किसानों का अभी तक बकाया अदा नहीं हुआ है. बीजेपी ने अन्नदाता को धोखा देने में रिकार्ड बना लिया है.

अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री लाख छिपाएं, मगर सच तो यह है कि किसान को खेती में अपनी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है. खाद, ट्रैक्टर, कीटनाशक दवाइयों पर जीएसटी को मार पड़ रही है. कर्जमाफी में भी घोटाला हुआ है. कर्ज से परेशान लगभग 40 हजार किसान बीजेपी राज में आत्महत्या कर चुके हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने किसान और गांव-खेती को अपनी प्राथमिकता में कभी नहीं रखा है. किसान उसके लिए सिर्फ वोट बैंक है. गांवों के विकास में उसकी रुचि नहीं. किसान और गांव की जगह भाजपा की विशेष रुचि कारपोरेट घरानों में है. इसीलिए बीजेपी सरकार के केंद्र के 5 बजट और राज्य के 2 बजट में खेती के लिए विशेष सुविधाएं नहीं दी गईं.

अखिलेश ने कहा कि 'किसानों की आय दुगनी' करने का वादा कब और कैसे पूरा होगा, यह आज तक प्रधानमंत्री ने नहीं बताया है. किसानों को उम्मीद थी कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा, पर सिर्फ बातों से बहलाया जा रहा है, यह सहनशक्ति की पराकाष्ठा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget