एक्सप्लोरर

कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

कच्छ के नखत्राणा में कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं. पुलिस जांच में जुटी है.

गुजरात के कच्छ जिले के नखत्राणा में शनिवार (22 अगस्त) को एक कबाड़ के बाड़े में हुए जोरदार ब्लास्ट से हड़कंप मच गया. संतकृपा होटल के पीछे हुए इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कबाड़ उतारते समय हुआ जोरदार धमाका

मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय कबाड़ के बाड़े में एक छोटा वाणिज्यिक वाहन यानी छोटा हाथी खड़ा था. वाहन से कबाड़ उतारा जा रहा था. इसी दौरान वाहन के डीजल टैंक में अचानक जोरदार धमाका हो गया. धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए. शुरुआती जांच में वाहन की ईंधन टंकी में ब्लास्ट होने की बात सामने आई है.

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, हादसे में मोहम्मद इलियास (30), नूर मोहम्मद इलियास (26), हुसैन मोहम्मद (साढ़े तीन साल) और नूर फातिमा (3 साल) की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों पुरुष वाहन से कबाड़ उतार रहे थे, जबकि दोनों बच्चे भी वाहन के आसपास मौजूद थे. अचानक हुए धमाके की चपेट में आने से चारों की जान चली गई.

ब्लास्ट की असली वजह तलाश रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के साथ SOG और LCB की टीमें भी जांच में जुट गई हैं. पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर हादसे से जुड़े सबूत जुटाए हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वाहन के डीजल टैंक में आखिर किस वजह से धमाका हुआ.

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर डीजल टैंक में ब्लास्ट की बात सामने आई है, लेकिन विस्फोट की सही वजह जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी. वहीं घायलों का इलाज जारी है.

भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
Advertisement

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget