एक्सप्लोरर

'इनवेस्टर्स समिट में लगी चीनी लाइटों में घोटाला हुआ लेकिन अब तो CBI जांच की मांग भी नहीं कर सकते'

एसपी अध्यक्ष ने कहा "हमें पता लगा है कि इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन में लगी चीनी लाइट में घोटाला कर दिया गया है. मगर हम अब तो इसकी सीबीआई जांच की मांग भी नहीं कर सकते."

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (एसपी) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीबीआई में जारी घटनाक्रम का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि संस्थाओं को खत्म करने का काम सबसे ज्यादा बीजेपी ने ही किया है. अखिलेश ने कहा,"आज देश की संस्थाओं पर ताले लग रहे हैं. आखिर कौन सी ऐसी संस्था है जो बची रह गयी है. किसी भी सरकार या राजनीतिक दल को संस्थाओं से खिलवाड़ नहीं करना चाहिये. आप ऐसा करेंगे तो जनता किस पर विश्वास करेगी. संस्थाओं को खत्म करने का काम सबसे ज्यादा बीजेपी ने ही किया है. देश का बैंकिंग तंत्र चौपट हो गया. यह सीबीआई से ज्यादा बड़ा संकट लाएगा." उन्होंने सीबीआई में जारी घटनाक्रम की तरफ इशारा करते हुए कहा "जिस संस्था के बहाने हमें, आपको डराया जाता था. सरकारें डराती थीं, आज सोचो सरकार कैसे चुपचाप बैठ गयी है. कैसे सरकार के तोते उड़ गये हैं. देश की एक-एक संस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहा है. कौन किसको बचा रहा है. सरकारों ने सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया है. उससे बहुत से लोगों को डराया है." एसपी अध्यक्ष ने कहा "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी के लोगों ने पिछली फरवरी में लखनऊ में बड़े तामझाम के साथ इन्वेस्टर्स समिट की थी. सरकार बताए कि कितने निवेशक आये और कौन सा बैंक उन्हें सहयोग कर रहा है. हमें पता लगा है कि इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन में लगी चीनी लाइट में घोटाला कर दिया गया है. मगर हम अब तो इसकी सीबीआई जांच की मांग भी नहीं कर सकते." उन्होंने एक सवाल पर कहा "राफेल जैसे इतने बड़े समझौते पर अगर सवाल खड़े हुए हैं तो बीजेपी को सचाई के साथ जरूर सामने आना चाहिये. इस डील का सच जानने के लिये एसपी ने संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग की है. अगर यह समिति बन गयी तो जनता को बहुत से सवालों का जवाब मिल जाएगा." अखिलेश ने कहा कि बड़ी वाहवाही के साथ हुई नोटबंदी का नतीजा यह है कि आजादी के बाद देश में पहली बार बैंक घाटे में आ गये हैं. नोटबंदी से देश में निवेश ही नहीं बल्कि खुशहाली भी रुकी है. आज लोग बैंकों का पैसा लेकर विदेश में बैठे हैं. अगर सिर्फ 2000 प्रमुख कर्जदार लोग अपना ऋण वापस कर दें तो शायद बैंकों में फिर से खुशहाली आ जाएगी. इन लोगों ने पूरी की पूरी अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है. उन्होंने कहा कि आज हालत यह है कि मौजूदा सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था का यह हाल है कि दुनिया में भारत का नौजवान सबसे ज्यादा दुखी है. लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिये ना जाने कितनी मेहनत करते हैं. दुर्भाग्य है कि मौजूदा सरकार ने जिस तरह की व्यवस्था बनायी है, उसमें आज के युवा सपने भी नहीं देख सकते.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget