एक्सप्लोरर

शराब के बाद अब नीतीश बिहार में लगाएंगे खैनी पर भी बैन, 2014 से गुटखा पर भी लगी है रोक

शराब के बाद अब बिहार में खैनी पर भी रोक लगेगी. बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने गुटखा और पान मसाला की ही तरह खैनी को भी स्वास्थ्य के लिए हानीकारक मानकर इसे प्रतिबंधित करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया है.

पटना: शराब के बाद अब बिहार में खैनी पर भी रोक लगेगी. बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने गुटखा और पान मसाला की ही तरह खैनी को भी स्वास्थ्य के लिए हानीकारक मानकर इसे प्रतिबंधित करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया है.

ये प्रस्ताव भारत सरकार के खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण को भेजा जा रहा है. इस प्रस्ताव में कहा गया है कि खैनी को फूड प्रोडक्ट की सूची में डाला जाए ताकि इसके खरीदने और बेचने के साथ साथ इसके खाने पर भी रोक लगाई जा सके.

इसके खाने से कैंसर और अल्सर जैसी बीमारियां होती हैं. इसलिए इस पर रोक के लिए भारत सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जा रहा है. गुटखा पर 2014 से ही बैन है और इसका असर काफी हुआ है.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए प्रधान सचिव स्वास्थ्य संजय कुमार ने कहा कि बिहार में नशामुक्ति करने की कोशिश के तहत शराब को बैन किया गया है अब खैनी खाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. क्योंकि खैनी किसी चीज़ के साथ मिलाकर खाने योग्य नहीं है.

रोक लगाने का सबसे बड़ा फायदा लोगों को जागरूक करना है. लोग जागरूक होते हैं तो धीरे धीरे इसका सेवन कम होगा और बिहार नशामुक्ति की तरफ आगे बढ़ेगा. खैनी पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा कानून के नियम का पालन किया जाएगा जिसमें कहा गया है कि किसी भी खाद्य पदार्थ में तंबाकू और निकोटिन की मात्रा नहीं होना चाहिए.

एक आंकड़ा के मुताबिक बिहार में 23.7 फीसद लोग चबाने वाले तंबाकू का प्रयोग करते हैं इनमें से 20.4 फीसद लोग खैनी के रूप में तंबाकू खाते हैं. देश में हर साल तंबाकू खाने से 12 लाख लोगों की मौत हो जाती है.

बिहार के समस्तीपुर और वैशाली में बड़े पैमाने पर तंबाकू की खेती होती है. कम जगह और कम लागत में ज़्यादा फायदा मिलने की वजह से इसकी खेती किसान छोड़ना नहीं चाहते. ऐसे में इनका बाज़ार बड़ा है और इसका नुकसान हो सकता है. ऐसे में सरकार किसानों को योजनाओं और सहायता के ज़रिए इसप र रोक लगाने के लिए प्रोत्साहित करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget