एक्सप्लोरर

हादसा: रोडवेज बस ने स्कूटी सवार तीन छात्रों को रौंदा, हादसे के बाद ग्रामीणों में बस फूंकी

बुलंदशहर में दिल्ली से बदायूं जा रही एक बेकाबू रोडवेज बस ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया. स्कूटी पर सवार तीन छात्र इस हादसे का शिकार हुए हैं जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

बुलंदशहर: बुलंदशहर में दिल्ली से बदायूं जा रही एक बेकाबू रोडवेज बस ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया. स्कूटी पर सवार तीन छात्र इस हादसे का शिकार हुए हैं जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आक्रोशित हुई भीड़ ने रोडवेज बस में आग लगा दी और कई बसों में तोड़फोड़ की है.

दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ट्यूशन पढ़कर गांव लौट रहे तीन स्कूटी सवार छात्रों को रोडवेज बस ने रौंदा डाला. हादसा सलेमपुर के धतूरी गांव के पास उस वक्त हुआ जब दिल्ली की ओर से आ रही एक रोडवेज़ बस बदायूं की ओर जा रही थी. सामने से एक स्कूटी पर सवार 3 छात्रों को बस ने जोरदार टक्कर मारी जिसके बाद छात्र बस के पहिए के नीचे आ गए. दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे छात्र की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई.

हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगा कर वाहनों को रोकना शुरू कर दिया. इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी और थोड़ी ही देर में बस में आग भी लगा दी गई. गनीमत रही कि तोड़फोड़ के दौरान ही बस में बैठे मुसाफिर बस से उतरकर हादसा स्थल से दूर चले गए. भीड़ का गुस्सा यहीं नहीं रुका. आक्रोशित ग्रामीणों ने एक दूसरी बस में भी जमकर तोड़फोड़ की. जानकारी के मुताबिक बस में बैठे कई मुसाफिर भी चोटिल हुए हैं.

आगजनी, पथराव और बसों में हुई तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची. एसपी देहात मनीष मिश्र भी पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने वहां उपद्रव मचा रहे लोगों को हल्के बल का उपयोग करके मौके से खदेड़ा. छात्रों के परिजन अपने बच्चों की मौत के लिए रोडवेज बस के ड्राइवर को जिम्मेदार ठहरा रहे थे. उन्होंने उसके खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है. हादसे का शिकार बने तीनों छात्र चिट्ठा मुकीमपुर गांव के निवासी हैं. एक छात्र राशिद 11वीं में पढ़ता है जबकि शाहिद और अजहरुद्दीन दसवीं के छात्र हैं.

एसपी देहात मनीष मिश्र ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है. सड़क जाम करके तोड़फोड़, आगजनी और उपद्रव करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज करके उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी. रोडवेज बस ड्राइवर की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. उसकी तलाश जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मशाला में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का आइस स्केटिंग रिंक, बदलेगी शहर की तस्वीर
धर्मशाला में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का आइस स्केटिंग रिंक, बदलेगी शहर की तस्वीर
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget