एक्सप्लोरर

आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार पर लगाया आरोपी विधायक को बचाने का आरोप

पार्टी ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से आरोपी विधायक की सदस्यता रद्द की जाए और सीबीआई जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए जिससे पीड़िता को इन्साफ मिल सके.

लखनऊ: उन्नाव की रेप पीड़िता के मामले में आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार पर आरोपी विधायक को बचाने का आरोप लगाया है. पार्टी ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से आरोपी विधायक की सदस्यता रद्द की जाए और सीबीआई जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए जिससे पीड़िता को इन्साफ मिल सके.

पार्टी ने पीड़िता को न्याय के लिए इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की है. पार्टी ने पीड़िता के पिता की जेल में हुई मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद योगी सरकार की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं.

आप के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पीड़िता के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि बुरी तरह से मारपीट किए जाने की वजह से आंते फट गई थी और शरीर पर 14 गंभीर चोट के निशान पाए गए. इस रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि पीड़िता द्वारा बीजेपी विधायक पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से सही हैं.

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने महिला सुरक्षा के बड़े बड़े दावे किए थे, जनता के दिलों में उतर जाने वाले नारे लगाये थे. जनता ने बीजेपी पर भरोसा करके केंद्र और प्रदेश में प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनाई लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आज बेटियों की इज्जत लूटने वाले भाजपा जनप्रतिनिधि को प्रदेश का मुखिया बचाने का पुरजोर प्रयास कर रहा है. जिसकी वजह से आरोपी विधायक के खिलाफ पुलिस अभी तक कार्यवाही करने से बच रही है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है, अपराधी भयमुक्त होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों को सरकार संरक्षण देने का काम भी कर रही है जिससे उनके हौसले बुलंद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget