एक्सप्लोरर

गैंगरेप से आहत युवती ने खुद को लगा ली आग, पड़ोसी ने दिया था घटना को अंजाम

पुलिस के अनुसार, शिवाला कलां थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय युवती बीते मंगलवार की रात पड़ोसी ताहिर के घर कुछ सामान लेने गई थी. घर में मौजूद ताहिर ने अपने दो पड़ोसियों निसार और सरफराज को बुलाकर युवती के साथ गैंगरेप किया.

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में गैंगरेप पीड़ित युवती के खुद को आग लगाकर जान दिए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी ने मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करने वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

पड़ोसी के घर कुछ सामान लेने गई थी युवती

पुलिस के अनुसार, शिवाला कलां थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय युवती बीते मंगलवार की रात पड़ोसी ताहिर के घर कुछ सामान लेने गई थी. घर में मौजूद ताहिर ने अपने दो पड़ोसियों निसार और सरफराज को बुलाकर युवती के साथ गैंगरेप किया. किशोरी के शोर मचाने पर उसकी बहन वहां पहुंची तो तीनों आरोपी फरार हो गए.

मिट्टी का तेल छिड़ककर लगा ली आग 

इस घटना से आहत किशोरी ने घर पहुंचकर अपने ऊपर मिट्टीतेल छिड़ककर आग लगा ली.गंभीर रूप से घायल किशोरी को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने कार्रवाई करने में की लापरवाही

परिजनों का आरोप है कि उन लोगों ने रात में ही पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस ने बयान लेने तक की कार्रवाई नहीं की. मामला अधिकारियों के संज्ञान में बुधवार को थाना पुलिस ने भाई की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

लापरवाह दारोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई 

एसपी उमेश कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि किशोरी पड़ोस में कद्दूकस मांगने के लिए गई थी, जहां उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. इसके बाद युवती ने घर पहुंचकर खुद को आग लगा ली. उन्होंने कहा कि लापरवाह दारोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget