एक्सप्लोरर

कल का चुनाव: एक मिनट में हर वो जानकारी जो आपको जाननी चाहिए

नई दिल्ली: 12 जिलों की 69 सीटों पर कल वोटिंग है. करीब 2 करोड़ 41 लाख वोटर और 826 उम्मीदवार मैदान में हैं. ये इलाका समाजवादी पार्टी का गढ़ है. 2012 में 69 में से 55 सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा जबकि 6 बीएसपी, 5 बीजेपी, 2 कांग्रेस और 1 सीट पर अन्य को जीत मिली. इन 12 जिलों में यादव और दलित वोटर सबसे ज्यादा हैं. मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर शहर, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव में मतदान होगा. कल के मतदान के साथ ही यूपी की आधी सीटों पर मतदान पूरे हो जाएंगे. मतलब 403 में से 209 सीटों पर मतदान हो जाएगा. कल कहां से कौन दिग्गज लड़ रहा है चुनाव? - शिवपाल यादव इटावा की जसवंतनगर सीट से - मुलायम की छोटी बहू अपर्णा लखनऊ कैंट सीट से - उनका सामना बीजेपी की दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी से है - लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव -उनका सामना बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वाति सिंह से है - कानुपर की महाराजपुर सीट से बीजेपी के उपनेता सतीश महाना मैदान में हैं - वहीं फर्रुखाबाद से एक जमाने के दिग्गज नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी के बेटे मेजर सुनील बीजपी से चुनाव लड़ रहे हैं - लखनऊ पूर्व सीट से लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन बीजेपी से - बाराबंकी से कांग्रेस नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया - इसके साथ ही अखिलेश के 10 मंत्रियों की साख दांव पर लगी है. इस चरण के लिए कुल 25 हजार 603 मतदान बूथ बनाये गये हैं. इटावा सीट पर सबसे ज्यादा 21 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट पर सबसे कम तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इस चरण में शिवपाल सिंह यादव, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव, रीता बहुगुणा जोशी, अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप, राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई, राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, बसपा छोड़कर बीजेपी में गये बृजेश पाठक और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा. वर्ष 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने इन 69 में से 55 सीटें जीती थीं. वहीं बसपा को 6 और बीजेपी को 5 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में 2 सीटें और 1 सीट निर्दलीय प्रत्याशी को हासिल हुई थी. चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा मुखिया मायावती, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चुनाव प्रचार किया. पहले दो चरणों में प्रचार नहीं करने वाले सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने तीसरे चरण में इटावा की जसवंतनगर सीट से पार्टी उम्मीदवार अपने भाई शिवपाल यादव और लखनऊ छावनी सीट से सपा प्रत्याशी अपनी छोटी बहू अपर्णा यादव के पक्ष में चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया. प्रदेश विधानसभा के बाकी चार चरणों का चुनाव 23 और 27 फरवरी, चार और आठ मार्च को होगा. वोटों की गिनती 11 मार्च को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी
आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
प्रशांत किशोर ने बताया CM सम्राट को हटाने का प्लान! बोले- 'एक बार…'
प्रशांत किशोर ने बताया CM सम्राट को हटाने का प्लान! बोले- 'एक बार…'
CJP को कहां से मिलती है फंडिंग? दीपके बोले, 'मैं 30 हजार के जूते...'
CJP को कहां से मिलती है फंडिंग? दीपके बोले, 'मैं 30 हजार के जूते...'

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
Embed widget