एक्सप्लोरर

नोएडा: एक ही दिन में चार गर्भवती महिलाओं समेत 16 लोगों ने कोरोना को हराया

कोरोना संक्रमण की मार से नोएडा जबरदस्त प्रभावित रहा है। लेकिन इस बीच जिले से राहत की खबर सामने आयी है। यहां गुरुवार को 16 लोग उपचार के बाद स्वस्थय हो कर घर लौटे

नोएडा, बलराम पांडे। गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए गुरुवार का दिन बेहद सुखद रहा. एक ही दिन में 16 मरीजों ने कोरोना को परास्त कर घर वापसी की. डिस्चार्ज होने वाले मरीजों में तीन का इलाज शारदा हॉस्पिटल में चल रहा था। घर जाने वाले कुल मरीजों में 11 महिलाएं शामिल रहीं. इनमें चार गर्भवती महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने बीमारी के दौरान ही संतान को जन्म दिया.

गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (जिम्स) के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास और सुखद रहा. यहां इलाज करा रहे 14 कोरोना संक्रमितों ने अपने हौसले से बीमारी को मात दे दी. इनमें चार ऐसी महिलाएं शामिल हैं, जो गर्भवती थीं और उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान ही अपनी संतानों को जन्म दिया. इन महिलाओं में दो की नार्मल डिलीवरी हुई, जबकि दो की डिलीवरी सिजेरियन ऑपरेशन से हुई.

डिस्चार्ज होने वाले मरीजों में 27, 38, 23, 22, 23, 30, 43, 29 और 45 वर्षीय महिलाएं और 26, 22, 22 और 24 साल के युवक शामिल हैं. इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के शारदा हॉस्पिटल से 52 और 20 वर्षीय महिलाएं और 27 वर्षीय युवक शामिल है.

जिम्स के निदेशक बिग्रेडियर राकेश गुप्ता ने बताया कि इन मरीजों को दो हफ्ते पहले जिम्स के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था. जिम्स में कुल 79 कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा था. गुरुवार को 14 लोगों के डिस्चार्ज होने के बाद अब सिर्फ 52 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. जिन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, वे 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
CM पुष्कर सिंह धामी ने सिंगर दलेर मेंहदी को किया फोन, 'कलाकारों का सदैव...'
CM पुष्कर सिंह धामी ने सिंगर दलेर मेंहदी को किया फोन, 'कलाकारों का सदैव...'
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget