एक्सप्लोरर

समाजवादी दंगल: अभी तक सुलह के आसार नहीं, जानें पिछले 48 घंटों की 12 बड़ी बातें

नई दिल्ली: यूपी चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है. पार्टी में चल रहे वर्चस्व की जंग के बीच आज अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह से मुलाकात की. मुलायम-अखिलेश की ये बैठक तकरीबन 90 मिनट तक चली लेकिन इसके बाद भी पार्टी में सुलह के संकेत नहीं मिल रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक मुलायम टिकट बंटवारे का अधिकार अखिलेश को देने को तैयार है लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अड़े हुए हैं.

आपको बता दें कि सोमवार शाम मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ही पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. लेकिन अध्यक्ष वो खुद बने रहना चाहते हैं. तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव चुनाव तक कमान अपने हाथ में रखना चाहते हैं. यानि सुलह की सूरत अभी तक नज़र नही आ रही है. जानें पिछले 48 घंटे में इस घमासान में हुईं 12 बड़ी बातें

1- अखिलेश औऱ मुलायम सिंह की आज सुबह करीब 90 मिनट की मुलाकात हुई. सूत्रों से खबर आई कि इस बैठक में मुलायम सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद रहने की बात पर अड़े रहे.

2- इससे पहले सोमवार को मुलायम सिंह ने कहा था कि पार्टी नही टूटेगी और अखिलेश यादव सीएम उम्मीदवार होंगे. मुलायम सिंह ने कहा कि एक शख्स है जो पार्टी में समस्या पैदा कर रहा है. उनका बेटे से कोई मतभेद नही.

3- आजम खान ने एबीपी न्यूज से बातचीत में सुलह के आसार कम है लेकिन उम्मीद अब भी बाकी है. अमर सिंह की ओर इशारा करते हुए आजम खान ने कहा कि अखिलेश की इमेज बहुत अच्छी है, फायदा किसी तीसरे का हो जाएगा.

4- इसी बीच चार बार यूपी के सीएम रहे सीनियर लीडर एनडी तिवारी ने मुलायम सिंह के नाम एक खत लिखते हुए उन्हें सुझाव दिया है कि वह अपने बेटे अखिलेश को सत्ता की कमान सौंप दें.

5- मुलायम सिंह ने एक सप्ताह में दूसरी बार चुनाव आयोग मुलाकात कर पार्टी पर अपना दावा ठोका.

6- मुलायम सिंह ने राज्यसभा को रामगोपाल यादव के निष्कासन की सूचना दी और कहा कि वो पार्टी पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष नही रह सकते.   

7- सोमवार को रामगोपाल यादव की अगुवाई में अखिलेश गुट भी चुनाव आयोग से मिला. मुलाकात के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि  “हमने उनसे चुनाव चिन्ह पर जल्द से जल्द फैसला लेने के लिए कहा है, क्योंकि 17 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी.”

8- चुनाव आयोग में पार्टी अधिवेशन की वैधता से शुरू हुआ मामला चुनाव चिह्न के दावे तक पहुंच गया. जिसपर अब आयोग को सुनवाई कर फैसला करना है.

9- पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर आयी कि मुलायम का बड़ा दांव खेल आजम को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बना सकते हैं

 10- इस बीच दोनों नही गुटों की अलग अलग बैठकें होती रहीं. लेकिन सुलह का फार्मूला नही निकल पाया.

 11- हमें घमासान के बीच रामगोपाल यादव ने कहा कि उनके लिए अखिलेश यादव ही पार्टी सिंबल हैं. पार्टी अखिलेश के नाम पर चुनाव लड़ेगी औऱ जीतेगी.

12- एसपी का अध्यक्ष मैं, अखिलेश हैं मुख्यमंत्री. मुलायम सिंह ने कहा कि वह अभी भी एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और एक गुट द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में लिए गए फैसले फर्जी हैं. मुलायम ने मीडिया से कहा, “मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं और रहूंगा. रामगोपाल को अधिवेशन बुलाने का अधिकार नहीं है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget