News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

बिहार में अपराधी बेलगाम: आरा में पैक्स अध्यक्ष का मर्डर, एक साल पहले भाई की भी हुई थी हत्या

बिहार के भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में गुरुवार को बसौरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) अध्यक्ष नागेश पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी।

Share:

आरा/बेगूसराय:  'सुशासन बाबू' नीतीश कुमार के राज अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. पिछले 12 घंटे में अपराधियों ने दो जगहों पर हत्या को अंजाम दिया. आरा में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई तो वहीं बेगूसराय में बस कंपनी के मैनेजर को गोली मार दी गई. आरा में हत्या के के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि पीरो थाना क्षेत्र के बसौरी पैक्स अध्यक्ष नागेश पांडेय डीह गांव से अपने मामा अन्जय राय के यहां कीर्तन में शामिल होने गये थे. कीर्तन से ऑल्टो गाड़ी पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. तभी मनैनी गांव के समीप पहले से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

इससे पहले उनके भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या की वजह दो गुटों के बीच तनाव बताई जा रही है. पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद परिवार के लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है.

मृतक के बड़े भाई शैलेश पांडे ने बताया कि एक साल पहले मृतक के बड़े भाई बडकुन पांडेय की हत्या गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद नागेश पांडे ने कई बार पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई गई लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराया था जिसके कारण ये घटना घटी है. पीरो के थाना प्रभारी जन्मेजय राय ने बताया कि क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर काफी दिनों से दो गुटों में लड़ाई चल रही है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. वहीं बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र के पनशल्लाकी में अज्ञात अपराधियों ने निजी बस कंपनी के मैनेजर को मार कर घायल कर दिया. घायल को गंभीर हालत में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

बिहार की हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

Published at : 08 Jun 2018 11:50 AM (IST) Tags: Bhojpur CHAIRMAN Arrah Bihar
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय मंच

ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय मंच

'जाति का जहर घोलने निकले अखिलेश, 100 यात्राएं भी नहीं बचा पाएंगी सपा को'- अनिल राजभर

'जाति का जहर घोलने निकले अखिलेश, 100 यात्राएं भी नहीं बचा पाएंगी सपा को'- अनिल राजभर

MP में SIR पर 28 सितंबर से कांग्रेस का आंदोलन, EC दफ्तर का करेगी घेराव

MP में SIR पर 28 सितंबर से कांग्रेस का आंदोलन, EC दफ्तर का करेगी घेराव

मुजफ्फरनगर में सास ने पेश की मिसाल, विधवा बहू की कराई शादी

मुजफ्फरनगर में सास ने पेश की मिसाल, विधवा बहू की कराई शादी

जीतन राम मांझी के 'यादव' वाले पोस्ट पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये गलत है'

जीतन राम मांझी के 'यादव' वाले पोस्ट पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये गलत है'

टॉप स्टोरीज

अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का निशाना, 'इन जोकरों को दूसरा...'

अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का निशाना, 'इन जोकरों को दूसरा...'

हेली मैथ्यूज ने 182 रनों की आतिशी पारी खेल रचा इतिहास, बन गया 'महारिकॉर्ड'

हेली मैथ्यूज ने 182 रनों की आतिशी पारी खेल रचा इतिहास, बन गया 'महारिकॉर्ड'

मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड

मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड

खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’

खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’