एक्सप्लोरर

शिवसेना ने 'सामना' में पूछा सवाल- नृत्य गोपाल दास के साथ मंच पर मौजूद थे पीएम मोदी, क्या 'क्वॉरंटाइन' के नियमों का करेंगे पालन?

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सवाल किया कि क्या पीएम क्वॉरंटीन नियमों का पालन करेंगे.

नई दिल्ली: राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. अब शिवसेना ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है. शिवसेना ने कहा कि क्या पीएम मोदी कोरोना के नियमों का पालन करते हुए क्वॉरंटीन में जाएंगे, क्योंकि वो 5 अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान महंत नृत्य गोपाल दास के साथ मंच पर थे.

शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक कॉलम 'रोकटोक में, सांसद संजय राउत ने सवाल किया कि क्या पीएम क्वॉरंटीन नियमों का पालन करेंगे.

सांसद संजय राउत ने उठाया ये सवाल

राउत ने रविवार को प्रकाशित अपने कॉलम में पूछा, ''75 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह में 5 अगस्त को मंच पर उपस्थित थे. यह स्पष्ट रूप से देखा गया था कि उन्होंने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत महंत के संपर्क में आए. पीएम मोदी ने श्रद्धा से उनका हाथ थामा. इसलिए, क्या हमारे प्रधानमंत्री क्वॉरंटीन होंगे?''

आत्मनिर्भर भारत को लेकर भी कसा तंज

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीन का उत्पादन करके रूस ने दिखाया है कि वह आत्मनिर्भर है. शिवसेना के मुखपत्र सामना के अपने साप्ताहिक कॉलम रोकटोक में राउत ने कहा कि भारत में केवल आत्मनिर्भर होने की बात की जाती है.

संजय राउत ने कहा कि रूस ने जो उदाहरण पेश किया है, उसे भारतीय नेता मॉडल नहीं मानेंगे क्योंकि 'वे अमेरिका के प्रेम में पड़े हैं.' उन्होंने कहा कि ''जब पूरी दुनिया में यह साबित करने की मुहिम चली कि रूस का टीका अवैध है, ऐसे वक्त में पुतिन ने परीक्षण के तौर पर अपनी बेटी को यह टीका लगवाया और इस प्रकार से अपने देश में आत्मविश्वास पैदा किया.''

यह भी पढ़ें-

अमेरिकी अखबार के खुलासे पर कांग्रेस ने की JPC जांच की मांग, Facebook-Whatsapp पर BJP-RSS के कंट्रोल का आरोप

पायलट से किए वादे पर अमल शुरू, अविनाश पांडे की जगह अजय माकन बनाए गए राजस्थान के प्रभारी महासचिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget