एक्सप्लोरर

14 विपक्षी दलों के नेताओं के साथ राहुल गांधी आज करेंगे 'ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स', सरकार को घेरने की रणनीति पर होगी चर्चा

राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं को ऐसे समय नाश्ते पर बुलाया है जब जासूसी जैसे मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है. अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरकार को घेरने के लिए चल रहे मानसून सत्र की संयुक्त रणनीति पर चर्चा करने के लिए आज सुबह 14 विपक्षी दलों के नेताओं से नाश्ते पर मुलाकात करेंगे. इसमें कांग्रेस के सभी सांसद भी मौजूद रहेंगे. राहुल गांधी के नाश्ते का आयोजन कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में किया गया है जहां नाश्ते के बाद करीब पौने दस बजे विपक्षी दलों की बैठक होगी.

पेगासस जासूसी और किसान आंदोलन को लेकर सरकार पर हमलावर विपक्ष के नेता सरकार पर दबाव बढ़ाने की रणनीति पर मंथन करेंगे. इसमें डीएमके, शिवसेना, आरजेडी, वाम दलों, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, मुस्लिम लीग, नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत 14 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. इसमें दोनों सदनों के विपक्षी दलों के नेता और सांसद शामिल हो सकते हैं. 

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही हो रही है बाधित

पेगासस जासूसी मामले को लेकर विपक्षी दल केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं और इस मामले पर संसद में चर्चा और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग कर रहे हैं. संसद के दोनों सदन पिछले सप्ताह तक निर्धारित 105 घंटे की बैठक में केवल 18 घंटे ही चल सके. सरकार जासूसी के आरोपों को नकार रही है. इस मामले को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है. सरकार पर दबाव बनाने के लिए बीते हफ्ते भी विपक्षी दलों की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी जिसमें राहुल गांधी मौजूद रहे. बाद में राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा था. अब मंगलवार को होने वाली विपक्ष की बैठक पर नजरें हैं.

पेगासस के मुद्दे पर राहुल गांधी काफी सक्रिय हैं और विपक्ष की अगुवाई करते नजर आ रहे हैं. 'ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स' को राहुल द्वारा विपक्ष का चेहरा बनने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है. किसान आंदोलन के समर्थन में बीते हफ्ते राहुल गांधी ने ट्रैक्टर से संसद पहुंच कर सबको चौंका दिया. 

ये भी पढ़ें-
स्पा और मसाज सेंटर्स के लिए दिल्ली सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, यौन शोषण और तस्करी रोकने के लिए होंगे कड़े प्रावधान

मिलिट्री कमांडर्स की बैठक के 48 घंटे बाद भारत-चीन का साझा बयान, एलएसी पर शांति बहाल को तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget