एक्सप्लोरर

मिलिट्री कमांडर्स की बैठक के 48 घंटे बाद भारत-चीन का साझा बयान, एलएसी पर शांति बहाल को तैयार

शनिवार को भारत और चीन के मिलिट्री कमांडर्स के बीच 12वें दौर की बैठक हुई थी. ये बैठक नौ घंटे लंबी चली. इस बैठक के 48 घंटे बाद भारत और चीन ने साझा बयान जारी किया.

India China News: भारत और चीन के मिलिट्री कमांडर्स के बीच हुई 12वें दौर की मीटिंग के 48 घंटे बाद दोनों देशों ने एक साझा बयान जारी करते हुए एलएसी पर शांति बहाल करने के लिए तैयार हो गए. बयान में कहा गया कि दोनों देशों की सेनाओं ने बाकी बचे विवादित इलाके पर डिसइंगेजमेंट को लेकर गहन आदान-प्रदान किया.

सोमवार को भारत और चीन ने जो साझा बयान जारी करते हुए कहा कि दोनों देशों ने माना है कि बैठक का ये (12वां) दौर रचनात्मक था, जिससे आपसी समझ को और बढ़ाया जा सके. बयान में कहा गया कि मौजूदा समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुसार एलएसी के बचे हुए मुद्दों को शीघ्रता से हल करने और बातचीत और वार्ता की गति को बनाए रखने पर सहमत हुए.

शनिवार को भारत और चीन के मिलिट्री कमांडर्स के बीच पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी यानि लाइन ऑफ एक्चुल कंट्रोल पर दूसरे चरण के डिसइंगेजमेंट को लेकर चीनी सेना के मोल्डो गैरिसन में नौ घंटे लंबी बैठक हुई थी. उसी को लेकर भारत और चीन ने सोमवार को साझा बयान जारी किया.

साझा बयान में ये भी कहा गया कि दोनों पक्ष (देश) इस बात पर भी सहमत हुए कि जब तक बाकी बचे हुए इलाकों में डिसइंगेजमेंट नहीं होता है तबतक पश्चिमी क्षेत्र की एलएसी पर स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी प्रयास जारी रखेंगे और संयुक्त रूप से शांति बनाए रखेंगे. 

बयान में 14 जुलाई को दुशांबे में भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक और 25 जून को दोनों देशों की वर्किंग मैकेनिजम फॉर कंस्लटेशन एंड कोर्डिनेशन ऑन बॉर्डर एफेयर्स (डब्लूएमसीसी) की 22वें दौर की बैठक का जिक्र भी किया गया.

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर इसी साल फरवरी में पहले चरण का डिसइंगेजमेंट पूरा हो गया था. पहले चरण में पैंगोंग-त्सो लेक के उत्तर में फिंगर एरिया और दक्षिण में कैलाश हिल रेंज से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गई थीं. लेकिन गोगरा और हॉट-स्प्रिंग जैसे कई ऐसे विवादित इलाके हैं जहां दोनों देशों की सेनाओं के बीच पिछले डेढ़ साल से तनातनी चल रही है. 

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी बोले- किसी समय अमेरिकी वीजा से ज्यादा मुश्किल था गैस कनेक्शन पाना, अब ऐसा नहीं  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget