एक्सप्लोरर

हड़प्पा काल में लोग खानपान के थे शौकीन, मल्टीग्रेन, हाई प्रोटीन वाले 'लड्डू' खुदाई में मिले

हड़प्पा सभ्यता में लोगों के खानपान की आदतों का बड़ा खुलासा हुआ है. वैज्ञानिकों को नदी किनारे खुदाई के दौरान सात लड्डू मिले हैं. दावा है कि उस दौरान लड्डू बनाने में मल्टीग्रेन अनाज का इस्तेमाल किया गया था.

वैज्ञानिक शोध से पता चला है कि करीब 4 हजार साल पहले हड़प्पा सभ्यता के लोग हाई प्रोटीन वाले मल्टीग्रेन 'लड्डू' का इस्तेमाल करते थे. ये खुलासा राजस्थान में खुदाई के दौरान हुआ है, जिससे संकेत मिलता है कि हड़प्पा निवासियों के लिए खेती बाड़ी योग्य जलवायु की स्थिति अच्छी थी.

हड़प्पा सभ्यता के लोग खाते थे मल्ट्रीगेन अनाज का 'लड्डू'

2017 में पुरातत्व स्थल की खुदाई के दौरान पश्चिमी हिस्से अनूपगढ़ में कम से कम सात 'लड्डू' खोजे गए. शोध को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण नई दिल्ली ने बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियो साइसेंज लखनऊ के साथ संयुक्त रूप से अंजाम दिया. 26 सौ ईसा पूर्व के ये लड्डू सख्त ढांचे के तौर पर करीब पूरी तरह संरक्षित पाए गए. जर्नल ऑफ आर्कियोलॉजिकल साइंस में खोज को प्रकाशित किया गया है.

बीएसआईपी के वैज्ञानिक राजेश अग्निहोत्री कहते हैं، "अगर वे टूट गए होते, तब लड्डू पूरी तरह नष्ट हो चुके होते, लेकिन कीचड़ के साथ संपर्क में होने के चलते अंदरुनी कार्बनिक पदार्थ और हरे घटक सुरक्षित थे." उन्होंने कहा कि इन लड्डुओं के बारे में सबसे अजीब बात ये थी कि पानी के साथ मिलाने पर गारा बैंगनी हो गया. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने लड्डू के सैंपल को वैज्ञानिक विश्लेषण के लिए बीएसआईपी के हवाले कर दिया है. उन्होंने बताया, "पहले तो हमने सोचा कि घाघरा नदी किनारे खुदाई में मिले लड्डू का संबंध कुछ रहस्मय गतिविधियों से है क्योंकि आसपास कुल्हाड़ी और मूर्तियां भी पाई गई थीं."

नदी किनारे खुदाई के दौरान पाए गए सात लड्डू संरक्षित

उन्होंने कहा, "हम उनके आकार और माप को देखकर दुविधा में पड़ गए क्योंकि स्पष्ट रूप से मानव निर्मित लग रहे थे. उत्सुकतावश हमने रचना का पता लगाने के लिए आगे कदम बढ़ाया. शुरुआत में हमें लगा कि ये कोई गैर शाकाहारी फूड हो सकता है. लेकिन, बीएसआईपी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अंजुम फारूकी की बुनियादी सूक्ष्म जांच से संकेत मिला कि ये जौ, गेहूं, काबुली चना और तिलहन से तैयार किए गए हैं.

सिंधु घाटी सभ्यता के शुरुआती लोग मुख्य रूप से कृषक थे और प्रोटीन वाले शाकाहारी सामग्रियों के साथ इन लड्डुओं की बनावट का कुछ मतलब है. "वरिष्ठ वैज्ञानिक अंजुम फारूकी ने बताया कि कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम की महत्वपूर्ण खोज से दाल, स्टार्च और प्रोटीन मौजूद होने की पुष्टि हुई. उनका कहना है कि इन लड्डुओं में दाल, अनाज और मूंग दाल की मात्रा सभी सामग्रियों से अधिक थी.

जायडस कैडिला ने कोविड-19 की दवा रेमडेसिविर की कीमत घटाई, लोगों को मिलेगी राहत

देशमुख विवाद: संजय राउत बोले- राज्यपाल के पास हमारे लिए वक्त नहीं, वह बीजेपी की खातिरदारी में बिज़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा  'वंदे मातरम', विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर जानकारी
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा  'वंदे मातरम', विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर जानकारी
'दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
Parliament Monsoon Session Highlights: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget