एक्सप्लोरर

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'

US Iran Peace Talks: 27 दिन बाद भी अमेरिका और ईरान का युद्ध बढ़ता जा रहा है. इस बीच ट्रंप का एक बयान सामने आय़ा है, जिसमें वे दावा कर रहे हैं कि ईरान को वे 9वें देश के रूप में जीत लेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध पर जोरदार बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि हमने दुनिया में अभी तक 8 युद्ध सुलझाए हैं और अब एक और युद्ध जीत रहे हैं. ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ तनाव अपने चरम पर है. अमेरिका लगातार कह रहा है कि वो युद्ध में मजबूती से आगे बढ़ रहा है और ईरान समझौते के लिए तैयार है, लेकिन खुलकर नहीं कह पा रहे हैं.

ट्रंप का दावा- ईरान को हराकर 9वां युद्ध जीतेंगे

ट्रंप ने वाशिंगटन में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम 8 युद्ध सुलझा चुके हैं. हम एक और युद्ध जीत रहे हैं. मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ जो हम कर रहे हैं, वैसा किसी ने पहले कभी नहीं देखा.'

ट्रंप ने आगे बताया कि ईरान बातचीत कर रहा है और डील करने के लिए बहुत उत्सुक है, लेकिन वे इसे खुलकर कहने से डरते हैं. ट्रंप का कहना था, 'वे डील करना बहुत ज्यादा चाहते हैं, लेकिन डरते हैं कि उनके अपने ही लोग उन्हें मार डालेंगे. उन्हें यह भी डर है कि हम उन्हें मार डालेंगे. किसी भी देश का कोई भी नेता ऐसा कभी नहीं रहा, जो ईरान का प्रमुख बनने की तुलना में उस पद को कम चाहता हो.'

ट्रंप के दावे पर ईरान ने क्या कहा?

ट्रंप के इस दावे के कुछ घंटे पहले ही ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता को पूरी तरह खारिज कर दिया था. तेहरान ने कहा कि कोई बातचीत नहीं हो रही और वे अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं. ईरान की मांगें हैं कि अमेरिका के सभी गल्फ बेस बंद हों, युद्ध का पूरा नुकसान भरपाई, हॉर्मुज पर पूरा नियंत्रण और मिसाइल प्रोग्राम पर कोई रोक नहीं. हालांकि, ईरान ने ट्रंप के बयान पर सीधा जवाब नहीं दिया है.

वहीं, जंग अभी भी पूरी तेजी से जारी है. आज हिजबुल्लाह ने हाइफा-नाहारिया पर 30 से ज्यादा रॉकेट दागे. ईरान ने इजरायल की एयरोस्पेस फैक्टरियों पर ड्रोन हमले किए. इजरायल ने शिराज एयरपोर्ट पर हमला किया. बहरीन में अमेरिकी बेस पर फिर धमाके हुए. UAE के सलाहकार अनवर गर्गाश ने कहा कि उन्हें सिर्फ बयान नहीं, ठोस समर्थन चाहिए.

भारत पर क्या असर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल ट्रंप से फोन पर बात की और होर्मुज स्ट्रेट को खुला-सुरक्षित रखने और जल्द शांति की अपील की. रिलायंस ने ईरान से 5 मिलियन बैरल तेल खरीदा है, जो 30 दिन की अमेरिकी छूट का फायदा उठाते हुए मिला है. भारत अपनी तेल सप्लाई और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है.

ट्रंप ने कल 15 सूत्रीय शांति प्लान भी ईरान को भेजा था, जिसमें 1 महीने का सीजफायर और परमाणु कार्यक्रम बंद करने की शर्तें हैं, लेकिन ईरान ने इन्हें बेबुनियाद बताकर मानने से इनकार कर दिया है. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं और पूरी दुनिया जंग के जल्द खत्म होने का इंतजार कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ईरान का बड़ा पुल उड़ाते Video शेयर कर बोले ट्रंप- समझौते का अब भी मौका, IRGC की धमकी- हॉर्मुज से निकलेंगे US के ताबूत
ईरान का बड़ा पुल उड़ाते Video शेयर कर बोले ट्रंप- समझौते का अब भी मौका, IRGC की धमकी- हॉर्मुज से निकलेंगे US के ताबूत
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
'अब समय आ गया कि युद्ध रोका जाए', ईरान वॉर पर UN का साफ संदेश, कहा- जब नेता विनाश की बजाय...
'अब समय आ गया कि युद्ध रोका जाए', ईरान वॉर पर UN का साफ संदेश, कहा- जब नेता विनाश की बजाय...
US Israel Iran War Live: '...कहीं ऐसा ना हो बहुत देर हो जाए', डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, अमेरिका ने तेहरान के सबसे बड़े ब्रिज को उड़ाया
'...कहीं ऐसा ना हो बहुत देर हो जाए', ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, US ने तेहरान के सबसे बड़ा ब्रिज उड़ाया
Advertisement

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget