एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री जीत को लेकर आश्वस्त हैं, तो कई वरिष्ठ नेता यहां प्रचार क्यों कर रहे हैं : सुप्रिया सुले

बारामती से लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने कहा, ‘‘ इससे पता चलता है कि बीजेपी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है.’’

ठाणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस अगर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं तो केन्द्रीय मंत्री और देश भर के वरिष्ठ बीजेपी नेता महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार क्यों कर रहे हैं. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में राकांपा उम्मीदवार प्रकाश तारे की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सुप्रिया ने हिंदुत्व विचारक वी. डी. सावरकर के लिए भारत रत्न सम्मान की बीजेपी की मांग को "चुनावी नौटंकी" भी बताया. राज्य में बीजेपी के लिए कई रैलियां कर रहे गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए सुले ने कहा कि वह अगस्त में कोल्हापुर, सतारा और सांगली क्यों नहीं गए, जब ये जिले भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित थे. उन्होंने पूछा, ‘‘ मुख्यमंत्री ने जब कहा है कि महाराष्ट्र में बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं है, तो केन्द्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र में प्रचार क्यों कर रहे हैं?’’ बारामती से लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने कहा, ‘‘ इससे पता चलता है कि बीजेपी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है.’’ बीजेपी पर चुनावी घोषणापत्र में सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग को लेकर निशाना साधते हुए सुले ने कहा कि यह केवल ‘‘चुनावी नौटंकी’’ है. सुले ने कहा कि उन्होंने पहले लोकसभा में समाज सुधारकों सावित्रीबाई फुले और महात्मा फुले को समाज में उनके योगदान के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की मांग की थी और यहां तक कि फडणवीस को अपनी मांग के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा था. उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना पर राज्य में कई ज्वलंत मुद्दों को ‘‘नजरअंदाज’’ करने और लोगों का ध्यान उनसे भटकाने का आरोप लगाया. उन्होंने अपने भाषण में दिवंगत राकांपा नेता आर. आर. पाटिल द्वारा राज्य में किए विकास कार्यों , विशेषकर उनके द्वारा चलाए गए सफाई अभियान की सराहना की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget