एक्सप्लोरर

जानें लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स कैसे, किनपर और कितना लगेगा

शेयरों, इक्विटी और रियल एस्टेट को एक निश्चित समय तक रखने के बाद उनसे कमाए मुनाफे पर लगने वाले टैक्स को एलटीसीजी या लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स कहा जा सकता है.

नई दिल्ली: बजट के बाद से बाजार गिरना शुरू हुआ तो कल इसके असर से दलाल स्ट्रीट पर लाल रंग छा गया. सेंसेक्स में कल एक समय 888 अंकों तक की गिरावट देखी गई थी. बाजार में एक तरह से ब्लैक फ्राइडे देखा गया और इसके पीछे सिर्फ एक वजह है बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स का लगाया जाना.

सबसे पहले जानें क्या है लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स शेयरों, इक्विटी और रियल एस्टेट को एक निश्चित समय तक रखने के बाद उनसे कमाए मुनाफे पर लगने वाले टैक्स को एलटीसीजी या लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स कहा जा सकता है.

बजट में क्या हुआ है प्रावधान इस बजट भाषण में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एलटीसीजी को फिर से लागू किया है जिसके बाद शेयर बाजार में इसको लेकर आशंकाएं बन गईं और मार्केट बुरी तरह टूट गया. जिन निवेशकों ने शेयरों या म्यूचुअल फंड को एक साल से ज्यादा समय तक रखने के बाद 1 लाख रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमाया है उन्हें 10 फीसदी की दर से टैक्स देना होगा. अभी तक शेयरों, म्यूचुअल फंड की कमाई एलटीसीजी टैक्स से मुक्त थी. टैक्स के नजरिए से देखा जाए 1 साल से ज्यादा के निवेशकों को लॉन्ग टर्म इंवेस्टर कहा जाता है. साल 2004-2005 में ये लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने हटा लिया था.

कब से लागू हो जाएगा लॉन्ग टर्न कैपिटल गेन बजट में प्रस्ताव किया गया है कि एलटीसीजी 31 मार्च के बाद से बुक किए गए मुनाफे पर लगाया जाए. इसका मतलब है कि मार्च तक बेचे गए शेयरों के ऊपर आपको कोई एलटीसीजी नहीं देना होगा. इसका साफ मतलब है कि अगर मार्च तक आप 1 साल के रखे हुए शेयर बेचते हैं तो आपको टैक्स नहीं देना होगा. साथ ही एक वित्त वर्ष में अगर एलटीसीजी लगेगा तो वो 1 लाख रुपये से ऊपर के मुनाफे पर लगेगा. तो अगर एक निवेशक ने 1.5 लाख रुपये का लॉन्ग टर्म गेन कमाया है तो एलटीसीजी केवल 50,000 रुपये पर लगेगा. (1.5 लाख- 1 लाख रुपये = 50 हजार रुपये)

31 जनवरी तक कैसे मिलेगा एलटीसीजी पर टैक्स अगर कोई निवेशक 1 अप्रैल के बाद अपने लॉन्ग टर्म शेयर बेचता है तो एलटीसीजी या तो 1 जनवरी के क्लोजिंग प्राइस पर लगेगा या जिस समय खरीदे गए थे, उस समय के प्राइस पर लगेगा. (दोनो में से जो भी ज्यादा हो) उदाहरण के लिए देखें तो अगर एक शेयर 15 जनवरी 2017 को 100 रुपये की कीमत पर खरीदा गया है जो कि 31 जनवरी 2018 को 200 रुपये पर बंद हुआ है और 31 मार्च के बाद बेचा जा रहा है तो इस पर टैक्स का निर्धारण 31 जनवरी के प्राइस के आधार पर होगी जो कि लिए गए समय से ज्यादा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Investment Trading Scam: WhatsApp Stock Trading ग्रुप के जाल में फंसा शख्स, 1.22 करोड़ की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Stock Trading ग्रुप के जाल में फंसा शख्स, 1.22 करोड़ की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार
घुटनों तक पयजामा चढ़ा खेत में उतरे शिवराज, कृषि मंत्री ने UP समेत देशभर के किसानों से की ये अपील
घुटनों तक पयजामा चढ़ा खेत में उतरे शिवराज, कृषि मंत्री ने UP समेत देशभर के किसानों से की ये अपील
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
बेंगलुरुः कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थापंडा के फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
बेंगलुरुः कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थापंडा के फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget