एक्सप्लोरर

जम्मू: कोरोना वॉरियर्स का शुक्रिया अदा करने और लोगों को जागरुक करने के लिए छात्रों ने सड़क पर बनाईं पेंटिंग्स

जम्मू के म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स कॉलेज के छात्रों ने अनोखी पहल करते हुए सड़कों पर पेंटिंग्स बनाई हैं. ये पेंटिंग्स कोरोना वॉरियर्स का शुक्रिया अदा करने के साथ साथ लोगों को जागरुक भी करेंगीं.

जम्मू: कोरोना वायरस को हराने के लिए जारी लॉकडाउन के बीच कोरोना सेनानियों का शुक्रिया अदा करने और आम जनता में इससे बचने के लिए जागरूकता लाने के मक़सद से जम्मू के म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स कॉलेज के छात्रों ने अनोखी पहल की है. लॉकडाउन के दौरान इस कॉलेज के छात्र सड़को पर पेंटिंग बनाकर कोरोना को हराने का संदेश दे रहे हैं. जम्मू के म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स कॉलेज के छात्रों ने जम्मू विश्वविधालय के मुख्य चौराहे पर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे डॉक्टरों, पुलिस, मीडिया और सफाई कर्मचारियों का आभार जताने वाली पेंटिंग बनाई है. म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स कॉलेज की प्रिंसिपल सतनाम कौर के मुताबिक लॉकडाउन के चलते दूसरे कॉलेजो की तरह ही उनका कॉलेज भी बंद है, लेकिन इसी लॉकडाउन के बीच यहां के छात्रों ने अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए ऐसी पेंटिंग बनाने का फैसला किया.

उनका कहना है कि इस पहल की शुरुआत जम्मू यूनिवर्सिटी से की गयी और उन लोगों का शुक्रिया अदा किया गया जो लोग कोरोना से लड़ने में एहम भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि लॉकडाउन के प्रोटोकॉल का उल्लंघन न हो इसके लिए काफी कम छात्रों को इस मुहीम से जोड़ा गया है. उन्होंने कहा कि इसके बाद जम्मू में अस्पतालों, पुलिस स्टेशनों और सभी अहम दफ्तरों के बाहर ऐसी पेंटिंग्स बनाई जाएंगी, जिससे लोगो में कोरोना वायरस से बचने और इसके संक्रमण को फैलने से रोकने के संदेश दिया जा सके. सतनाम कौर के मुताबिक अस्पतालों के बाहर ऐसी पेंटिंग्स बनाई जाएंगी जिनमें लोगो को डॉक्टरों और पैरा मेडिकल कर्मचारियों का सम्मान करने का संदेश मिलेगा.

Coronavirus: योगी सरकार का फ़ार्मूला, जिसने देश को भी गाइड किया मेरठ: रमेश चंद के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठा मुस्लिम समाज ने दिया गंगा जमुनी-संस्कृति का संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget