एक्सप्लोरर

Interpol Meeting 2022: 18-21 अक्टूबर के बीच दिल्ली की इन सड़कों पर जाने से बचें, ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

Interpol Meeting 2022: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक 195 देशों के प्रतिनिधियों के ठहरने की व्यवस्था दिल्ली के 7 नामी होटलों में की गई है.

Interpol General Assembly 2022: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंटरपोल  की 91वीं वार्षिक महासभा आयोजित होने जा रही है. इस बैठक में 195 देशों के पुलिस प्रमुख और जांच एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करेंगे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 अक्टूबर को समापन समारोह को संबोधित करेंगे. इस बैठक को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, बैठक के दौरान दिल्ली के कुछ इलाको में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा.  

इन होटलों में ठहरेंगे प्रतिनिधि

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक 195 देशों के प्रतिनिधियों के ठहरने की व्यवस्था दिल्ली के 7 नामी होटलों में की गई है. इसमें द ललित, द इंपीरियल, शांगरी ला, ली मेरिडियन, द ओबेरॉय, हयात रीजेंसी और द अशोक जैसे होटल शामिल हैं. भारत में इंटरपोल का वार्षिक कार्यक्रम होना सबसे अहम है, क्योंकि 2022 हमारी आजादी का 75वीं वर्षगांठ का वर्ष भी है. बता दें कि पिछली बार भारत में यह बैठक 25 साल पहले 1997 में हुई थी.

अधिकारी ने कहा कि प्रतिनिधि अपने होटलों से प्रगति मैदान, जेएलएन स्टेडियम और एयरपोर्ट के बीच यात्रा करेंगे. वहीं होटलों से लेकर प्रगति मैदान तक प्रतिनिधियों के रास्ते के लिए ट्रैफिक में बदलाव किया जाएगा, ताकि उनके परेशानी ना हो. 

ये मार्ग रहेंगे प्रभावित

प्रतिनिधियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए अशोका रोड, फिरोज शाह रोड, जनपथ, बाराखंभा रोड, सिकंदरा रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ जाकिर हुसैन मार्ग, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग, पंचशील मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, कमल अतातुर्क मार्ग, शांतिपथ, महर्षि रमन मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, भीष्म पितामह मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, गुड़गांव रोड, एरोसिटी और टी3 अप्रोच रोड, धौला कुआं फ्लाईओवर और मेहराम नगर सुरंग पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा.  

वर्क फ्रॉम होम की अपील की

दिल्ली पुलिस की तरफ से तमाम कॉर्पोरेशन्स, संगठनों आदि से अपील की है कि उक्त दिनों के दौरान अपने अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम कराया जाए, खासतौर से उनसे जिनका काम महत्वपूर्ण न हो. ताकि यातायात सुचारु रह सके. इसके अलावा लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने निजी वाहनों की जगह बस या मेट्रो से यात्रा करें. इसके अलावा नई दिल्ली जिला और आसपास के जिलों में आने-जाने वाले लोग यातायात की समस्या से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा सुझाये गए मार्ग का प्रयोग करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget