एक्सप्लोरर

लॉकडाउन: UAE में भारतीय परिवार को फेसबुक से करना पड़ा अपने लाडले का अंतिम संस्कार

लॉकडाउन के कारण भारतीय परिवार को अपने लाडले का अंतिम संस्कार फेसबुक से करना पड़ा.संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय परिवार की इच्छा थी केरल शव ले जाकर अंतिम संस्कार करने की.

एक परिवार के लिए अपने लाडले का अंतिम संस्कार किसी सदमे से कम नहीं होता मगर जब उसे वर्चुअली देखना पड़े तो सदमा दोगुना हो जाता है. संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय परिवार को अपने लाडले का अंतिम संस्कार फेसबुक से देखना पड़ा.

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय परिवार का बच्चा गुड फ्राइडे को जिंदगी की जंग हार गया. 2004 में ईस्टर के मौके पर जन्मे जोएल जी जोमॉय सात साल से कैंसर की लड़ाई लड़ रहा था. दो सप्ताह पहले उसे दुबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसने अंतिम सांस ली. जीवित रहने की सूरत में 11 अप्रैल को जोएल की उम्र 16 साल की हो जाती. मगर कैंसर ने उसे नहीं छोड़ा. उसकी मौत के बाद परिवार की इच्छा अपने लाडले का अंतिम संस्कार गृह स्थान पठानमथिट्टा में करने की थी. मगर यात्रा पर प्रतिबंध के चलते उसे इजाजत नहीं मिली.

काफी मशक्कत के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं और सरकारी अधिकारियों की मदद से पार्थिव शरीर को केरल भेजने की अनुमति मिली. मगर उसके परिवार के किसी सदस्य को साथ जाने की इजाजत नहीं थी. बुधवार को कार्गो प्लेन के जरिए दिवंगत का शव केरल भेजा गया. यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के चलते केवल परिवार के सदस्य ही प्रार्थना सभा में शामिल हो सके. जोएल की चचेरी बहन ने बताया कि घर पर लॉकडाउन के चलते अंतिम क्रिया के लिए विशेष अनुमति लेनी पड़ी थी. उसने कहा कि उसके परिवार को सदमे से उबरने में समय लगेगा. मगर संतुष्टि इस बात की है कि दिवंगत को उसके मूल स्थान पर जगह मिली. शोकाकुल परिवार में माता-पिता और दो छोटे भाई हैं. शारजाह में जोएल जेम्स मिलेनियम स्कूल के 10वीं का छात्र था.

गुजरात: 228 नए मामलों के साथ 1,604 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या, अब तक 58 लोगों की हुई मौत

दिल्ली में फैल रहा है कोरोना वायरस, अभी नहीं दी जाएगी लॉकडाउन से राहत: केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget