एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने 'मिशन 2024' का किया आगाज, 8 राज्यों में बनाई चुनाव समिति, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Congress News: कांग्रेस पार्टी की नजर इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर है. इसके लिए पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है.

Congress: कांग्रेस ने शनिवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों समेत कई राज्यों के लिए चुनाव समिति का गठन किया है. मध्य प्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का भी गठन किया गया है. पार्टी के इस कदम को कुछ महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है. हाल ही में हिंदी हार्टलैंड के तीन राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस अपने अभियान में तेजी ला रही है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से शनिवार (6 जनवरी) को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा की प्रदेश चुनाव समितियों को मंजूरी दी है. साथ ही मध्यप्रदेश की प्रदेश चुनाव समिति एवं राजनीतिक मामलों की समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है.'

किस राज्य में किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

  • राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा को राज्य में प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. समिति के सदस्यों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट तथा जितेंद्र सिंह भी शामिल हैं.
  • के. सुधाकर को केरल के लिए प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. केरल समिति में ए के एंटनी, के सी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला, वायलार रवि, वी डी सतीशन, के सुरेश, शशि थरूर और मुल्लापल्ली रामचंद्रन जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं.
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को राज्य की प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. समिति में उपमुख्यमंत्री बी वी मल्लू, उत्तम कुमार रेड्डी और वी हनुमंत राव शामिल हैं.
  • हिमाचल प्रदेश में पार्टी प्रमुख प्रतिभा सिंह को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया. इसमें सदस्यों के तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, राम लाल ठाकुर, ठाकुर कौल सिंह, धनीराम शांडिल्य और चंदर कुमार सहित अन्य को शामिल किया गया है.
  • जीतू पटवारी मध्यप्रदेश के लिए प्रदेश चुनाव समिति का प्रमुख बनाया गया है. दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को इसका सदस्य बनाया गया है. मध्यप्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन भी किया गया है, जिसकी अध्यक्षता जितेंद्र सिंह करेंगे. पटवारी पैनल के संयोजक होंगे, जिसमें कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, विवेक तन्खा और नकुल नाथ शामिल हैं.
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. मणिपुर में, के. मेघचंद्र सिंह को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री गइखंगम समेत कई को सदस्य नियुक्त किया गया है. 
  • एस एस जमीर को नगालैंड प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि आशीष कुमार साहा को त्रिपुरा प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की खबरें मीडिया क्रिएशन, कांग्रेस नेता मीम अफजल ने किया साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'

वीडियोज

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget