एक्सप्लोरर

Delhi: बेरोजगारी और गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद सुसाइड करने वाला था युवक, पुलिस ने दो घंटे में ऐसे बचाई जान

Delhi News: साइबर सेल के डीसीपी अनेश रॉय का कहना है कि युवक पिछले कुछ समय से बेरोजगार चल रहा है और कुछ समय पहले ही उसका अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था.

Delhi News: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने 10 सितंबर वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे पर 27 साल के एक युवक को सुसाइड करने से रोका और उसकी जान बचा ली. असल में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को ये जानकारी आयरलैंड स्थित फेसबुक के कार्यालय से दी गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल हरकत में आई और फिर तीन थानों की मदद से पुलिस ने मात्र 2 घंटे के अंदर उस युवक को खोज निकाला. उसकी काउंसलिंग करने के बाद उसे काफी हद तक सामान्य कर दिया गया है.

साइबर सेल के डीसीपी अनेश रॉय का कहना है कि युवक पिछले कुछ समय से बेरोजगार चल रहा है और कुछ समय पहले ही उसका अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था. इसलिए वह डिप्रेशन में था. दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर फेसबुक ने 27 साल के युवक को संदिग्ध हालात में ट्रेस किया था. फेसबुक के आयरलैंड स्थित कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को उस युवक की हरकत ऐसी लगी, जैसे वह सुसाइड कर सकता है. जिसके बाद दिल्ली पुलिस के साइबर सेल को इसकी जानकारी दी गई. युवक का फेसबुक आईडी, मोबाइल नंबर आदि पुलिस को उपलब्ध करवाया गया.

डीसीपी साइबर सेल अनेश रॉय का कहना है कि इस पूरे ऑपरेशन में लगभग 2 घंटे का समय लगा. इन 2 घंटे के अंतराल में आयरलैंड स्थित फेसबुक के दफ्तर से दिल्ली पुलिस के साइबर सेल को इस युवक की जानकारी दी गई. जिस समय युवक को ट्रेस किया गया था, वह सिग्नेचर ब्रिज पर था. जिसके बाद तीन थानों की पुलिस दयालपुर, तिमारपुर और सीलमपुर थाना की मदद ली गई. जिससे जल्द से जल्द युवक को ट्रेस किया जा सके. पुलिस ने जब अपना काम शुरू किया तो पुलिस को उस युवक के भाई का नंबर भी मिल गया, जिसके बाद उसकी भी मदद ली गई.

अब हालत है सामान्य

युवक को पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज से लगभग आधा किलोमीटर दूर खजूरी चौक के पास से ट्रेस कर लिया. उसके बाद प्रोफेशनल्स की मदद से उसकी काउंसलिंग कराई गई. अब उसकी हालत काफी हद तक सामान्य है. युवक ने बताया कि वह पहले से ही बेरोजगारी की वजह से परेशान था. कुछ समय पहले उसकी नौकरी छूट गई थी. हाल ही में उसका अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद से वह बहुत ज्यादा तनाव में रहने लगा था. कहीं न कहीं डिप्रेशन का शिकार बन चुका था.

युवक ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह सिग्नेचर ब्रिज के पास आकर फेसबुक लाइव करने लगा था. वह खुदकुशी करने का मन बन चुका था. पुलिस को जांच में ये भी जानकारी मिली है कि इस युवक के परिवार में कोई करीबी आत्महत्या कर चुका है. इस वजह से ये युवक और भी ज्यादा संवेदनशील है. पुलिस ने लगभग 2 घंटे के अंदर न केवल उसे ट्रेस किया बल्कि उसकी काउंसलिंग करवाकर उसको सामान्य भी किया है और एक इंसान की जिंदगी को भी बचाने में सफलता भी हासिल की है.

यह भी पढ़ें:
गुजरात: एक ही परिवार के तीन सदस्यों के पेड़ों से लटके मिले शव, आत्महत्या का संदेह
Crime News: जल निगम के कर्मचारी का खून से लथपथ शव दफ्तर में मिला, हत्या-आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget