एक्सप्लोरर

आज योगी के साथ शपथ ले सकते हैं 7 महिलाओं समेत 46 मंत्री, दोनों डिप्टी सीएम की हो सकती है वापसी

Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी कैबिनेट में आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, वकील और सीए जैसे पेशेवर नेताओं को जगह मिलेगी. इसके अलावा महिलाओं का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाएगा.

Yogi Adityanath Oath Ceremony: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज योगी आदित्यनाथ का विशाल शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है. बताया जा रहा है कि योगी के साथ आज 46 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जिनमें सात महिलाएं भी शामिल होंगी. बड़ी बात यह है कि पुराने दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा की भी वापसी मुमकिन है. पढ़ें ये रिपोर्ट.

योगी कैबिनेट में युवाओं को मिलेगा ज्यादा मौका 

बताया जा रहा है कि इस बार योगी कैबिनेट में युवाओं को ज्यादा मौका मिलेगा. कैबिनेट में 45-55 साल के युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा. वहीं, 70 से ज्यादा उम्र वाले नेताओं को कैबिनेट में जगह नहीं मिलेगी. कैबिनेट में आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, वकील और सीए जैसे पेशेवर नेताओं को जगह मिलेगी. इसके अलावा महिलाओं का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाएगा. लगभग सात महिलाएं मंत्री बनाई जा सकती हैं. वहीं, ख़राब प्रदर्शन वाले मंत्रियों को भी ड्रॉप किया जाएगा.

योगी की नई कैबिनेट में  केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्माकी वापसी के संकेत मिल रहे हैं. उनकी न सिर्फ मंत्रिमंडल में वापसी हो सकती है बल्कि उन्हें फिर से डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. वहीं महेंद्र सिंह और पूर्व पुलिस अधिकारी असीम अरूण जो कि बीजेपी के विधायक चुने गए हैं, उनका भी मंत्री बनने का नंबर आ सकता है.

तीन दशकों से भी ज्यादा वक्त के बाद सीएम होगा रिपीट

यूपी के इतिहास में तीन दशकों से भी ज्यादा वक्त के बाद ऐसा मौका आया है, जब कोई मुख्यमंत्री दूसरे कार्यकाल को रिपीट करने जा रहा है. ये सब बीजेपी को मिले बंपर जनादेश की बदौलत मुमकिन हुआ है. तो इस ऐतिहासिक जीत के बाद शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी ऐतिहासिक होने वाला है.

शाम चार बजे लखनऊ के इसी इकाना स्टेडियम में भव्य मंच पर योगी आदित्यनाथ शपथ लेने वाले हैं. ताजपोशी की तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं. ऐतिहासिक तैयारी की झलक ना सिर्फ इस स्टेडियम के भीतर दिख रही है, बल्कि पूरे लखनऊ को सजाया गया है. एयरपोर्ट से लेकर इकाना स्टेडियम तक का रास्ता बीजेपी के झंडे, पोस्टर और होर्डिंग्स से पाट दिया गया है.

यह भी पढ़ें-

लखनऊ में शपथग्रहण की भव्य तैयारी, आज शाम 4 बजे Yogi दूसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ, PM Modi भी होंगे शामिल

MCD Merger: लोकसभा में आज पेश होगा दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने वाला बिल, केंद्र पर हमलावर है AAP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget