एक्सप्लोरर

योगी की AMU-जामिया में दलितों के लिए आरक्षण की मांग पर विवाद, छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा-योगी को कानून पता नहीं

दरअसल बीजेपी को दलित विरोधी बताने वालों को योगी ने कल जामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आरक्षण की मांग करने की चुनौती दी थी.

नई दिल्लीः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दलितों के लिए आरक्षण की मांग ने अब नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. दरअसल बीजेपी को दलित विरोधी बताने वालों को योगी ने कल जामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आरक्षण की मांग करने की चुनौती दी थी. कल यूपी की खनन मंत्री अर्चना पांडे के पिता की पुण्यतिथि के कार्यक्रम के लिये योगी कन्नौज गए थे. वहीं उन्होंने एमएमयू और जामिया का जिक्र करते हुए कहा था कि इन संस्थानों में दलितों को आरक्षण मिलना चाहिए.

योगी के कन्नौज में दिए इस बयान के बाद एमएयू छात्र संघ ने कहा है कि योगी को कानून पता नहीं है. एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने दलित आरक्षण के मुद्दे पर योगी को घेरते हुए कहा कि सबसे पहले तो योगी जी को दलितों की याद आई इसके लिए वो बधाई के पात्र हैं लेकिन क्या वो यूपी में हुई दलितों की हिंसा भूल गए हैं. योगी जी को याद रखना चाहिए कि एएमयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया ऐसे संस्थान हैं जिन्हें भारतीय कानून ने अपनी नीति बनाने का अधिकार किया है. क्लॉज 1 के आर्टिकल 30 में लिखा है कि कोई भी धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय अपने सांस्कृतिक और शैक्षणिक बेहतरी के लिए संस्थान स्थापित कर सकता है. ये कानून 1920 में बन चुका है और इसी के आधार पर ये संस्थान स्थापित हुए हैं, इसमें कोई भी छुपी हिई बात नहीं है. संविधान के आर्टिकल 29 के तहत भाषाई और अल्पसंख्या के आधार पर कोई भी अल्पसंख्यक संस्थान स्थापित किया जा सकता है.

एएमयू का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और इसका फैसला आना अभी बाकी है लिहाजा ये संस्थान संवैधानिक हैं. योगी जी ने जो कहा है वो पूरी तरह असंवैधानिक है. योगी जी को पहले कानून पढ़ना चाहिए क्योंकि उन्हें कानून का कोई ज्ञान नहीं है. आपके पास सचिवालय में कई लोग हैं, इस तरह का कोई बयान देने से पहले योगी जी को उनसे बात कर लेनी चाहिए थी. योगी जी को इस तरह के गैरजिम्मेदाराना और असंवैधानिक बयान के लिए माफी मांगी चाहिए.

कल यूपी के सीएम ने राहुल गांधी को जम कर कोसते हुए ये भी कहा, 'कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों के साथ है और वो लश्कर ए तैयबा की भाषा बोल रही है.' उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता है कांग्रेस अध्यक्ष जनेऊ पहन कर मंदिर मंदिर घूमने लगते हैं. उन्होंने कहा मंदिर में श्रद्धा के साथ जाना चाहिए, किसी दिखावे या राजनीति के लिए नहीं.

अखिलेश यादव के गढ़ में योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर हमला बोला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget