एक्सप्लोरर

शी जिनपिंग और पीएम मोदी की आज की मुलाकात खत्म, डिनर में लिया दक्षिण भारतीय व्यंजनों का आनंद

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच आज की मुलाकात खत्म हो गई है और कल दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता के लिए फिर से मिलेंगे.

महाबलीपुरमः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की आज डिनर के दौरान मेजबानी की. इस दौरान दोनों नेताओं ने पारम्परिक दक्षिण भारतीय व्यंजनों का आनंद लिया. जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं को शानदार डिनर में अन्य व्यंजनों के साथ साथ दालों से बनाया जाने वाला पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजन 'सांभर' भी परोसा गया.

पिसी दाल, विशेष मसालों और नारियल से तैयार की जाने वाली 'अराचु विट्टा सांभर' मेन्यू में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही. इसके अलावा टमाटर से बनी थक्‍कली रसम, इमली, कदलाई कुरुमा और मिष्ठान में हलवा समेत विभिन्न व्यंजन परोसे गए. चीनी राष्ट्रपति के लिए चुनिंदा मांसाहारी व्यंजन भी तैयार किए गए.

शी जिनपिंग और पीएम मोदी की आज की मुलाकात खत्म, डिनर में लिया दक्षिण भारतीय व्यंजनों का आनंद

आज शाम शुरू हुई थी जिनपिंग और पीएम मोदी की मुलाकात शी जिनपिंग और मोदी के बीच दो दिवसीय औपचारिक शिखर वार्ता तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित महाबलीपुरम में आज शाम शुरू हुई. दोंनों के बीच इस प्रकार की पहली बातचीत पिछले साल वुहान में हुई थी. दोनों नेताओं ने डिनर से पहले महाबलीपुरम में अर्जुन का तपस्या स्थल,पंच रथ और तट मंदिर के दर्शन किए.

18 घंटे का सफर अब एक घंटे में होगा पूरा, शुरू हुई पिथौरागढ़-हिंडन के बीच उड़ान सेवा

महाबलीपुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात की शुरुआत में दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर एक दूसरे का अभिवादन किया. पीएम मोदी और शी जिनपिंग की महामुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें बनी हुई थीं.

PM मोदी और शी जिनपिंग ने तटमंदिर में लिया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान महाभारत के पात्रों के नाम पर बने पंच रथ देखे और पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को गणेश रथ मंदिर भी दिखाया. शी जिनपिंग को पीएम मोदी ने अर्जुन की तपस्यास्थली और कृष्णा बटर बॉल दिखाया है. महाबलीपुरम के मुलाकात के स्थल पर बने दर्शनीय स्थल देखने के बाद शी जिनपिंग और पीएम मोदी पंच रथ मंदिर में बैठे और वहां बातचीत की.

शी जिनपिंग और पीएम मोदी की आज की मुलाकात खत्म, डिनर में लिया दक्षिण भारतीय व्यंजनों का आनंद

गणेश मंदिर के बाद पीएम मोदी और शी जिनपिंग तटमंदिर में आए और वहां शी जिनपिंग के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में अलारिप्पू नृत्य का आयोजन किया गया और इसके बाद पलाप्पडू नृत्य का प्रदर्शन किया गया. वहीं इसके बाद सेतुबंधनम नृत्य का आनंद पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति ने लिया.

एयरसेल-मैक्सिस मामला: HC ने ईडी की याचिका पर पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget