एक्सप्लोरर

10 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता, 1000 करोड़ से ज्यादा का चंदा लेकिन कोषाध्यक्ष 'लापता'

पार्टी को कितना चंदा, कैसे, कब, किस रुप में लेना है और कैसे चुनाव आयोग को दिखाना है-इसकी रुपरेखा कोषाध्यक्ष ही तय करता है. एबीपी न्यूज़ ने बीजेपी से इस पर प्रतिक्रिया मांगी तो जवाब नहीं दिया गया, चुनाव आयोग ने भी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

नई दिल्ली: देश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है. देश के बीस राज्यों में बीजेपी की सरकार है और दावा है कि इस समय बीजेपी के दस करोड़ से ज्यादा सदस्य है. इसके साथ ही बीजेपी देश की सबसे रईस पार्टी भी है लेकिन हैरान करने वाली बात है कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के पास कोषाध्यक्ष नहीं है

बीजेपी की वेबसाइट पर पार्टी पदाधिकारियों की पूरी सूची मौजूद है. इस सूची में सबसे पहले पार्टी अध्यक्ष हैं, इसके बाद कई उपाध्यक्ष, फिर राष्ट्रीय महासचिव, फिर संयुक्त महासचिव और सचिवों की पूरी लिस्ट और तस्वीरें हैं. इसके बाद पार्टी के 9 आधिकारिक प्रवक्ता हैं. यहां अलग अलग मोर्चों के अध्यक्ष और फिर ऑफिस सेकेट्री और पार्लियामेंट्री पार्टी ऑफिस सेक्रेट्री के नाम भी मौजूद हैं लेकिन इस पूरी लिस्ट में कहीं कोषाध्यक्ष का अता पता नहीं है.

कोषाध्यक्ष का सवाल महत्वपूर्ण क्यों? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की पार्टी बीजेपी दुनिया की सबसे रईस पार्टी है. बीजेपी ने अपने रिटर्न में खुद बताया कि 2016-17 में उसे कुल 1034 करोड़ रुपए का चंदा मिला. इनमें 20 हजार रुपए से ज्यादा के कुल 532 करोड़ 27 लाख रुपए के 1194 चंदे मिले. जबकि 20 हजार रुपए से कम की रकम के चंदों की कुल लागत जोड़ें तो यह 464 करोड़ 94 लाख रही. इसी दौर में कांग्रेस को कुल 168 करोड़ रुपए का चंदा मिला.

दरअसल, पार्टी को कितना चंदा, कैसे, कब, किस रुप में लेना है और कैसे चुनाव आयोग को दिखाना है-इसकी रुपरेखा कोषाध्यक्ष ही तय करता है. बीजेपी को मिले कुल चंदे में 515 करोड़ रुपए देश के व्यवसायिक घरानों से आए, कांग्रेस को महज 5.8 करोड़ रुपए व्यवासायिक घरानों से चंदे के रुप में मिले.

कॉरपोरेट सत्ताधारी पार्टी के आसरे अपने पक्ष में नीतियां बनाने की कोशिश करता है. इस वक्त देश में बीजेपी सत्ता में है. सबसे ज्यादा डोनेशन बीजेपी को मिल रहा है तो बीजेपी को बताना चाहिए कि कोषाध्यक्ष कौन है? गूगल के आसरे बीजेपी के पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष का नाम खोजने पर वेबसाइट का जो पेज सामने आता है वो खाली पड़ा है.

चुनाव आयोग में पार्टी ने अपनी आय का विवरण देते हुए हलफनामा दिया है और इस हलफमाने में कोषाध्यक्ष का जिक्र है. 15 पेज के डॉक्यूमेंट में दस बार कोषाध्यक्ष वाले स्थान पर हस्ताक्षर हैं. कोषाध्यक्ष के स्थान पर जो साइन हैं, उसका पहला अक्षर एफ अक्षर प्रतीत होता है. वेबसाइट पर दिए तमाम पदाधिकारियों में एक भी नाम ऐसा नहीं है,जिसका नाम अंग्रेजी के एफ वर्ण से शुरु होता हो. ये हलफनामा 29 मई 2017 को चुनाव आयोग को दिया गया, एक साल बीत गया लेकिन अभी तक बीजेपी के कोषाध्यक्ष का नाम किसी को पता नहीं है.

हलफनामे के बाद चुनाव आयोग की ओर से भी सवाल नहीं किया कि आखिर कोषाध्यक्ष कौन है. एबीपी न्यूज़ ने बीजेपी से इस पर प्रतिक्रिया मांगी तो जवाब नहीं दिया गया, चुनाव आयोग ने भी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. कांग्रेस ने कहा कि जो पार्टी करोड़ों का चंदा लेती है उसे अपने कोषाध्यक्ष का नाम बताया चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget