एक्सप्लोरर

कोरोना लॉकडाउन में अपने राज्य गए मजदूरों का अब दिल्ली वापस लौटना शुरू

दिल्ली में मंगलवार कोरोना वायरस संक्रमण के 623 नए मामले सामने आए हैं, जो 18 मार्च के बाद एक दिन में सबसे कम केस है. इससे पहले 18 मार्च को 607 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे.

दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया के तहत फैक्ट्रियों और कंस्ट्रक्शन साइट को काम करने की इजाजत दी गई है. इसी के तहत अब इन काम से जुड़े मजदूरों के वापस आने की संख्या भी बढ़ने लगी है. सरकार की ओर से बाहर से आने वाले मजदूरों की टेस्टिंग की भी व्यवस्था की गई है. दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर टेस्टिंग कैंप लगाया गया है जहां दिल्ली में आने वाले और बाहर जाने वाले दोनों तरह के लोगों की टेस्टिंग की व्यवस्था की गई है.

आनंद विहार बस अड्डे पर भी मोबाइल टेस्टिंग वैन लगाई गई है जहां बाहर से आने वाले मजदूरों की रैंडम टेस्टिंग की जा रही है. इलाके के SDM के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर बीते दो दिनों में फुटफॉल में करीब 25 फीसदी का इजाफा हुआ है. पहले 700-800 टेस्ट किए जाते थे अब रोजाना 1200-1300 टेस्ट किए जा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आने वाले मजदूरों कामगारों से एबीपी न्यूज ने बात की. जिनका कहना था कि काम बंद होने के चलते वो वापस चले गए थे लेकिन अब फैक्ट्री मालिक वापस बुला रहे हैं. कुछ ऐसे भी लोग थे जो पिछले लॉकडाउन में चले गए थे और अब लौटे हैं.

दिल्ली में 0.88 फीसदी पर पहुंची कोरोना संक्रमण दर
दिल्ली में मंगलवार कोरोना वायरस संक्रमण के 623 नए मामले सामने आए हैं, जो 18 मार्च के बाद एक दिन में सबसे कम केस है. 18 मार्च को 607 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शहर में संक्रमण दर 0.88 फीसदी हो गई है. 24 घंटे में 62 मरीजों की मौत हुई है इसी के साथ कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 24,299 पर पहुंच गया है. अब तक 14,26,863 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 13,92,386 मरीज ठीक हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें-
जानिए दिल्ली में कैसे सुधर रहे हैं हालात, अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट

Corona Update: कोरोना के नए मामले फिर बढे, 24 घंटे में 1.33 लाख नए केस और 3207 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget