एक्सप्लोरर

महिला ने ट्वीट कर मांगा पीएम मोदी से ये गिफ्ट, चंद घंटों में घर पहुंचा

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दुनिया निराली है. यहां अक्सर कुछ अलग होता रहा है. सूचना के संचार के साथ-साथ यहां ऐसी भी घटनाएं होती हैं, जो हमारे दिलों में उतर जाती हैं. यहां कोई सीमा नहीं है. सोशल मीडिया की इस असीम दुनिया के कारनामे भी बेजोड़ हैं. पिछले साल ही सोशल मीडिया ने पाकिस्तान के एक चाय वाले और नेपाल की एक सब्जी बेचने वाली लड़की को स्टार बना दिया.

इसी सोशल मीडिया के जरिए किसी के आंसू पोछे गए हैं तो किसी के चेहरे के मुस्कान को लौटाया गया. अब एक और खुशगवार वाकये से पूरा सोशल मीडिया झूम उठा है.

माजरा ये है कि एक महिला ने ट्वीट कर पीएम मोदी से उनका स्टोल मांगा और महिला के उम्मीद व यकीन के मुताबिक महज़ चंद घंटों बाद ही उसकी मांग पूरी कर दी गई.

दरअसल, महाशिवरात्रि के मौके पर पीएम मोदी ने कोयंबटूर में 112 फिट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति का अनावरण किया. इस मौके पर मोदी ने एक खास तरह का शिवा स्टोल लपेटा हुआ था. शिल्पी को यह स्टोल पसंद आ गया और उनसे रहा नहीं गया. उन्होंने देश के पीएम से उनका स्टोल ही मांग डाला.

 

फिर क्या था, अगले दिन ही शिल्पी के पास पीएम मोदी के दस्तखत के साथ स्टोल को पहुंचा दिया गया. स्टोल के साथ शिल्पी के ट्वीट की कॉपी पर पीएम मोदी का सिग्नेचर भी भेजा गया. इस तोहफे को पाकर शिल्पी गदगद हो गईं. शिल्पी ने स्टोल के साथ ट्वीटर पर एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, '' यह आशिर्वाद पाकर मैं अभिभूत हूं......पीएम मोदी जो रोज हजारों मील सफर करते हैं..लेकिन फिर भी हमारी सुनते हैं''.

 

इस वाकये के बाद शिल्पी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. शिल्पी की कहानी से एक बात तो जरुर पता चलता है कि सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ भी हो सकता है.

हां! यहां ये बात भी जानना जरूरी है कि शिल्पी तिवारी पीएम मोदी की बड़ी प्रशंसक हैं और सोशल मीडिया पर सरकार का जमकर समर्थन करती हैं. और यही वजह है कि ट्विटर पर पीएम मोदी भी उन्हें फॉलो करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget