एक्सप्लोरर

वायुसेना के पायलट अभिनंदन का ट्रांसफर, जम्मू-कश्मीर से बाहर दूसरे ठिकाने पर किया गया तैनात

बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्‍तानी विमानों की घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब देने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का श्रीनगर से बाहर तबादला कर दिया गया है और उन्हें पश्चिमी क्षेत्र में एक अग्रिम वायुसेना अड्डे पर तैनात किया गया है.

नई दिल्ली: विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का श्रीनगर से बाहर तबादला कर दिया गया है और उन्हें पश्चिमी क्षेत्र में एक अग्रिम वायुसेना अड्डे पर तैनात किया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

यह भी समझा जा रहा है कि वायुसेना अभिनंदन के नाम की सिफारिश ‘‘वीरचक्र’’ के लिए करने जा रही है, जो युद्धकाल के लिए एक वीरता पदक है और परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद इसका स्थान आता है.

गौरतलब है कि अभिनंदन को पाकिस्तान ने 27 फरवरी को भारतीय वायुसेना के साथ हुई हवाई झड़प के दौरान पकड़ लिया था. हालांकि, उसने बाद में उन्हें स्वदेश वापस भेज दिया था। वह पिछले महीने श्रीनगर में अपने स्कवाड्रन में लौटे थे.

सूत्रों ने बताया कि उनका श्रीनगर से पश्चिमी सेक्टर के दूसरे बेस में तबादला करने का आदेश जारी किया गया है और इस कदम को नियमित प्रक्रिया बताया गया है. वायुसेना के पायलट अभिनंदन मध्य मार्च में अवकाश पर चले गए थे.

सूत्रों ने बताया कि एक मेडिकल बोर्ड उनकी फिटनेस की समीक्षा करेगा, ताकि वायुसेना के शीर्ष अधिकारियों को यह फैसला करने में मदद मिल सके कि क्या वह ‘‘फाइटर कॉकपिट’’ में लौट सकते हैं, जिसकी अभिनंदन ने इच्छा जताई है.

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के अंदर बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना के बम गिराने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनने की नाकाम कोशिश की थी.

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में आतंकी प्रशिक्षण ठिकानों पर बम गिराये थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget