एक्सप्लोरर

क्या लोकसभा चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? लगाई जा रही हैं अटकलें

Prashant Kishor: पदयात्रा अभियान के समर्थकों से जब पूछा गया कि क्या प्रशांत किशोर को चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं. तब समर्थकों ने कहा कि उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में उतरना चाहिए.

Prashant Kishor On Election: राजनीतिक रणनीतिकार से राजनीतिक कार्यकर्ता बने प्रशांत किशोर ने वैसे अब तक स्पष्ट रूप से नहीं कहा है कि वह या उनका संगठन चुनाव लड़ेगा या नहीं. लेकिन एक जिले में उनके समर्थकों के बीच कराये गये ऑपिनियन पोल में 95 फीसद से अधिक लोगों ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव में उन्हें उतरना चाहिए.

इस पोल के बाद इस बात को मजबूती मिली है कि वह चुनावी रण में उतर सकते हैं क्योंकि उन्होंने अक्सर कहा है कि उनकी पदयात्रा के साथी ही इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेंगे. वह बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं. आयोजकों ने बताया कि उनकी ‘जन सुराज पदयात्रा’ ने रविवार (8 जनवरी) को उनके समर्थकों के बीच पहला पोल कराया कि उन्हें संसदीय चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं. उन्होंने कहा कि इस सर्वेक्षण में जिन लोगों ने भाग लिया, वे पूर्वी चंपारण के लोग हैं.

नवंबर में जब अभियान ने पश्चिम चंपारण जिले में उनके समर्थकों के बीच, इस बात पर सर्वेक्षण कराया था कि इस अभियान को एक राजनीतिक दल का शक्ल लेना चाहिए या नहीं, तब 2887 में से 2808 लोगों (करीब 97प्रतिशत) ने प्रशांत किशोर का समर्थन किया था.

प्रशांत किशोर के समर्थक क्या चाहते हैं

एक कदम आगे बढ़ते हुए आयोजकों ने अब इस अभियान के समर्थकों की राय मांगी कि क्या उसे लोकसभा चुनाव अब लड़ना चाहिए या नहीं , जो इस बात का संकेत है कि आई-पीएसी संस्थापक किशोर अगले साल के चुनाव में उतरने के विचार पर आगे बढ़ रहे हैं.

उसके आयोजकों ने कहा कि पूर्वी चंपारण में 98 प्रतिशत से अधिक समर्थकों ने राजनीतिक दल बनाने का समर्थन किया है, जबकि 3691 व्यक्तियों में से 3515 यानी 95 फीसद से अधिक चाहते है कि यह अगला लोकसभा चुनाव लड़ें.

अभियान से जुड़े लोग ही तय करेंगे 

सर्वेक्षण में करीब 50 फीसद लोगों ने बेरोजगारी एवं प्रवासन को बिहार की सबसे बड़ी समस्याएं माना है, जबकि 33 फीसदी ने कहा कि भ्रष्टाचार सबसे गंभीर समस्या है. उनमें 17 फीसद से अधिक लोगों ने, किसानों की निर्धनता को इस बहुत ही निर्धन राज्य के सामने सबसे बड़ी समस्या माना. किशोर कह चुके हैं कि इस अभियान से जुड़े लोग ही तय करेंगे कि वर्तमान अभियान को राजनीतिक रूप लेना चाहिए और चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं.

सीएम नीतीश के आलोचक रहे हैं प्रशांत

प्रशांत किशोर कई राजनीतिक दलों के लिए एक सफल रणनीतिकार का काम कर चुके हैं. प्रशांत किशोर अपनी पूरी यात्रा के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार के आलोचक रहे हैं. प्रशांत किशोर कि यह पदयात्रा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को बेतिया से शुरू हुई थी. 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद किशोर ने कहा था कि वह अब किसी राजनीतिक दल के चुनावी प्रबंधन का हिस्सा नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें: Kanjhawala Case: टक्कर मारने के 2 मिनट बाद ही नीचे उतरे थे 2 लोग, फिर गाड़ी के नीचे देखा और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget