एक्सप्लोरर

Triple Talaq: वोटिंग के वक्त लोकसभा से गायब रहे कई BJP सांसद, राज्यसभा में सरकार बहुमत से दूर

बिल पास कराने के लिए उन दलों का समर्थन जरूरी होगा जो किसी खेमे में नहीं हैं. जिनमें टीआरएस के 6, बीजेडी के 9 और एआईएडीएमके के 13 सांसद हैं.

नई दिल्ली: कल संसद में तीखी बहस के बाद तीन तलाक बिल लोकसभा से पास हो गया, लेकिन मोदी सरकार के लिए खुशी से ज्यादा चिंता की बात हो गई है. लोकसभा में तीन तलाक के पक्ष में सिर्फ 245 वोट ही पड़े थे, जबकि आज की तारीख में सदन में बीजेपी के 268 सांसद हैं.

क्या बिल को लेकर सीरियस नहीं हैं बीजेपी और उसके सहयोगी सांसद?

लोकसभा में सुमित्रा महाजन को लेकर बीजेपी के 269 सांसद हैं. सहयोगी शिवसेना के 18 सांसद, पासवान की एलजेपी के 6 सांसद, शिरोमणी अकाली दल के 4, अपना दल और जेडीयू के 2-2 सांसद और अन्य छोटे दलों के मिला दें तो एनडीए के मौजूदा वक्त में कुल 303 सांसद हैं. लेकिन तीन तलाक बिल पर जब वोटिंग हुई तो पक्ष में सिर्फ 245 वोट ही पड़े. जबकि सरकार  बने रहने के लिए 272 सांसद जरूरी होते हैं, ऐसे में विरोधी सवाल उठाने लग गए हैं.

राज्यसभा में एनडीए की स्थिति

कांग्रेस के वॉक आउट के बाद तीन तलाक बिल अब लोकसभा से पारित हो चुका है, सरकार पर अब बिल को राज्यसभा में पारित कराने की चुनौती है, जहां उसके पास बहुमत नहीं है. राज्यसभा में एनडीए के कुल 86 सांसद हैं जिसमें 73 बीजेपी के हैं. जबकि विपक्ष की बात करें तो कांग्रेस के 50 सांसद हैं.  एसपी, बीएसपी, टीएमसी जैसे अन्य विपक्षी दलों के सांसदों को मिला दें तो विपक्षी सांसदों की संख्या 97 हो जाती है.

इन पार्टियों पर टिकीं मोदी सरकार की उम्मीदें

यानि बिल पास कराने के लिए उन दलों का समर्थन जरूरी होगा जो किसी खेमे में नहीं हैं. जिनमें टीआरएस के 6, बीजेडी के 9 और एआईएडीएमके के 13 सांसद हैं. लेकिन कल लोकसभा से एआईएडीएमके ने लोकसभा से वॉकआउट कर मोदी सरकार को धर्म संकट में डाल दिया है. सवाल है कि राज्यसभा में बिल पास कैसे होगा? बीजेपी के सांसद खुद मौजूद रहते नहीं और जिनसे सहयोग की उम्मीद है वो भी बिल से किनारा करने के संकेत दे चुके हैं.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा में फिर अटक सकता है तीन तलाक बिल, विपक्षी नेताओं की 31 दिसंबर को बैठक द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ट्रेलर: जब मनमोहन सिंह ने कहा था- इस्तीफा देना चाहता हूं, पढ़ें 6 राजनीतिक हलचल MP: मंत्री नहीं बनाने से नाराज कांग्रेस विधायक ने दी इस्तीफे की चेतावनी, लगाया वंशवाद का आरोप STUMPS Day 3, India vs Australia: 5 विकेट गंवाने के बाद भी टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया पर 346 रनों की बढ़त वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
Abhijeet Dipke Detained Live: अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, CP जाने की कोशिश कर रहे थे
Live: अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, कनॉट प्लेस जाने की कोशिश कर रहे थे
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget