एक्सप्लोरर

क्या लालू यादव को मिलेगी बेल? जमानत याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

अगर लालू यादव को आज हाई कोर्ट से जमानत मिल जाती है, तो उनका जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जाएगा. क्योंकि चारा घोटाले से जुड़े अन्य मामलों में उन्हें पहले ही बेल मिल चुकी है.

चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की जमानत याचिका पर आज झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई है. अगर लालू यादव को आज हाई कोर्ट से जमानत मिल जाती है, तो उनका जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जाएगा. क्योंकि चारा घोटाले से जुड़े अन्य मामलों में उन्हें पहले ही बेल मिल चुकी है.

लालू यादव पर चारा घोटाला के पांचवें मामले पर आज सुनवाई होगी. ये डोरंडा ट्रेजरी से अवैध रूप से 139 करोड़ रुपये की निकासी से जुड़ा मामला है. इससे पहले चारा घोटाला के तीन मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है.

आरजेडी को उम्मीद है कि शुक्रवार का दिन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरा होगा. आरजेडी के प्रवक्ता स्मिता लकड़ा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लालू यादव को आज जमानत मिल जाएगी. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव को लेकर हाई कोर्ट में जो PIL दायर की गई है, वो पूरी तरह से बेबुनियाद है. दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई और जेल मैनुअल को लेकर दायर जनहित याचिका दोनों अलग-अलग मामले हैं. ऐसे में जमानत याचिका की सुनवाई में इस पीआईएल का कोई असर नहीं पड़ेगा.

गौरतलब है कि लालू को देवघर कोषागार केस से 79 लाख रुपये की निकासी में पहले से ही जमानत मिल चुकी है. इस केस में उन्हें 3.5 साल की सजा सुनाई गई थी. इसके अलावा चाइबासा कोषागार से 33.13 करोड़ रुपये की निकासी में भी उन्हें बेल मिल चुकी है. इस केस में उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई थी. वहीं दुमका ट्रेजरी मामले में उन्हें सात साल की सजा हुई है. इस मामले में दो बार सुनवाई टाली जा चुकी है. ऐसे में अगर आज उन्हें झारखंड हाई कोर्ट से बेल मिल जाती है, तो उनका बाहर आने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

Farmer protest: अन्ना हजारे बोले- अगर किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो करूंगा 'जन आंदोलन'

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमले को लेकर सियासत तेज, सुशील मोदी बोले- बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस शासन के दौरान…, किरेन रिजिजू का राहुल गांधी के आरोपों पर करारा पलटवार
कांग्रेस शासन के दौरान…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget