एक्सप्लोरर

क्या सरकार जेट एयरवेज को देगी बेल आउट पैकेज? उठाए जा सकते हैं ये कदम

डीजीसीए के मुताबिक इस समय जेट एयरवेज के केवल 41 विमान ही परिचालन के लिए उपलब्ध हैं जबकि एयरलाइन के पास कुल 119 विमान हैं. जेट एयरवेज की स्थिति तेजी से बदल रही है, आने वाले सप्ताहों में और उड़ानें निरस्त हो सकती हैं.

नई दिल्लीः भारत के बड़े एयरलाइन ऑपरेटर्स में से एक जेट एयरवेज की माली हालत बहुत खराब है. जेट एयरवेज के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. एक तरफ जहां इंजीनियर्स ने उड़ान में जोखिम होने की बात कही थी, वहीं पायलटों ने भी सैलरी का भुगतान न होने पर 1 अप्रैल से सभी उड़ानों को बंद करने की धमकी दे दी है.

डीजीसीए के मुताबिक इस समय जेट एयरवेज के केवल 41 विमान ही परिचालन के लिए उपलब्ध हैं जबकि एयरलाइन के पास कुल 119 विमान हैं. जेट एयरवेज की स्थिति तेजी से बदल रही है, आने वाले सप्ताहों में और उड़ानें निरस्त हो सकती हैं. जेट एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार और डीजीसीए को बताया कि उनकी तीन महीने की सैलरी अब भी बकाया है. सात महीने से तनख्वाह समय पर मिल नहीं रही और तीन महीने की सैलरी बकाया है. ऐसे में एयरक्राफ्ट इंजीनियर्स की मानसिक हालत ठीक नहीं है. आपसे अनुरोध है कि इस मामले में दखल दें और जेट एयरवेज को निर्देश दें कि बकाया पैसे का भुगतान करे और सैलरी समय पर दे. कंपनी में अभी 560 इंजीनियर्स हैं, जो 100 से ज्यादा विमानों का रखरखाव देखते हैं.

जेट एक बिलियन अमेरिकी डॉलर से भी ज़्यादा के कर्ज में है. उसके महज़ 41 एयरक्राफ्ट ही फिलहाल उड़ान भर पा रहे हैं. माली हालत इतनी ज़्यादा खराब है कि इंटरेस्ट देने में भी देरी हो रही है. खबर ये भी है कि परेशानी से उबरने को लेकर इतिहाद के साथ हुआ जेट एयरवेज का करार भी टूटने के कगार पर है. बावजूद इसके सरकार जेट एयरवेज को किंगफ़िशर नही बनने देना चाहती है.

चुनावी समय में विपक्ष देश भर में बेरोजगारी का मुद्दा उठा रहा है. अगर जेट एयरवेज ठप्प पड़ जाती है तो हजारों लोगों की नौकरी जाएगी और जेट एयरवेज के कर्मचारी बेरोजगार होंगे. इसके बाद विपक्ष के बेरोजगारी के मुद्दे को बल मिलेगा. नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने नागरिक उड्डयन सचिव को जेट एयरवेज के ग्राउंडिंग होते फ्लाइट्स, एडवांस बुकिंग, कैंसिलेशन, रिफंड्स और सेफ्टी से जुड़े मुद्दों को लेकर आपात बैठक बुलाने का निर्देश दिया है. साथ ही, उनको जेट के मुद्दे को लेकर डीजीसीए से तत्काल रिपोर्ट तलब करने को कहा.

जेट के विमानों को कैंसिल करने का सिलसिला लगातार जारी है. इससे पहले आबूधाबी की उड़ान 18 मार्च से जेट ने बंद कर दी. घरेलू विमानों की उड़ान की हालत भी बहुत बेहतर नहीं है. जेट एयरवेज के संकट का असर हवाई यात्रियों पर पड़ते देख सरकार को आखिरकार उसे बचाने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा. सरकार ने विमानन कंपनी को कर्ज देने वाले बैंकों से दिवालिया प्रक्रिया बंद कर उसे बचाने की प्रक्रिया शुरू करने की मंशा जताई है.

खबरों के मुताबिक वित्त मंत्रालय इस स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है. पिछले सप्ताह बैंकों ने जेट एयरवेज की वित्तीय स्थिति पर समीक्षा रिपोर्ट पेश कर सरकार से सुझाव मांगा था. सरकार ने जवाब में कहा है कि बैंक कर्ज की राशि को इक्विटी में बदलकर जेट एयरवेज में हिस्सेदारी ले सकते हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget