एक्सप्लोरर

अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए राजनीतिक और कानूनी रूप से लड़ेंगे: उमर अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने करगिल में कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 ए को बहाल करने के लिये हम राजनीतिक और कानूनी रूप से लड़ेंगे. हमारी लड़ाई शांतिपूर्ण होगी. हम राज्य में माहौल खराब नहीं करना चाहते हैं.

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) ने शुक्रवार को अपने विचार-विमर्श का दायरा बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी और इसके तहत लद्दाख के निवासियों के साथ उसने चर्चा की. गठबंधन ने जोर दिया कि अनुच्छेद 370 और 35 ए को केंद्र की ओर से खत्म करना अस्वीकार्य है और उन्हें वापस लाने के लिए लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया.

करगिल दौरे पर प्रतिनिधिमंडल नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने करगिल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम राजनीतिक और कानूनी रूप से लड़ेंगे लेकिन हमारी लड़ाई शांतिपूर्ण होगी. हम इस राज्य में माहौल खराब नहीं करना चाहते हैं.’’

उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर के लिये आगे के रास्ते के बारे में लोगों के साथ परामर्श करने के लिए अभी करगिल में है.नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी समेत मुख्य धारा के सात दलों के गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा बहाल कराने के लिए पीएजीडी का गठन किया है.

किसी से भी बातचीत के लिये तैयार पीएजीडी पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों की लड़ाई शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखने का संकल्प व्यक्त करते हुए उमर ने कहा कि पीएजीडी हर किसी से बात करने के लिए तैयार है जो उनकी मांगों को लेकर व्यापक सहमति बना सके.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि करगिल के प्रतिनिधि पीएजीडी का हिस्सा बनें. इससे पहले द्रास सेक्टर में लोगों को संबोधित करते हुए उमर ने कहा कि केंद्र के पिछले वर्ष के निर्णय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी क्योंकि पूर्ववर्ती राज्य के लोगों से विचार-विमर्श किए बगैर इसे उन पर ‘‘अवैध’’ रूप से थोपा गया था.

पिछले साल 5 अगस्त समाप्त किया था विशेष राज्य का दर्जा केन्द्र सरकार ने पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था. इसके बाद तत्कालीन राज्य को विभक्त करके जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया था.

पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘ द्रास के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जिन्होंने एक सुर में गुपकर घोषणापत्र गठबंधन के एजेंडे का समर्थन किया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘गुपकर घोषणापत्र गठबंधन आगे के रास्ते के बारे में लोगों से परामर्श करने के लिए करगिल जा रहा है.’’

नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पीएजीडी के अध्यक्ष और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती इसकी उपाध्यक्ष हैं. महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘लोगों से बातचीत करने के लिए आपको करगिल में देखकर अच्छा लगा. उनसे सम्पर्क करने का यह सबसे सही समय है क्योंकि अपने भविष्य को लेकर उनके मन में भी संदेह हैं’’

नेशनल कांफ्रेंस नेता नासिर असलम वानी, पीडीपी नेता गुलाम नबी लोन हंजुरा और वहीद पारा और अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मुजफ्फर शाह भी करगिल पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं. पिछले साल पांच अगस्त के केन्द्र के फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों के नेताओं का यह पहला लद्दाख दौरा है.

यह भी पढ़ें-

भारत का पहला सी-प्लेन आज केवड़िया से भरेगा उड़ान, PM मोदी देश को सौपेंगे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट

Sardar Patel Jayanti Special: क्यों सरदार पटेल ने देश के मुसलमानों से कहा कि दो घोड़ों की सवारी ना करें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget