एक्सप्लोरर

क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे BJP के नए अध्यक्ष? पीएम मोदी से मुलाकात के बाद क्यों हो रही चर्चा

Devendra Fadnavis:बीजेपी आलाकमान इस समय जेपी नड्डा की जगह पार्टी को अब नए अध्यक्ष की तलाश में लगा हुआ है. इसको लेकर पार्टी में लंबे समय से मंथन चल रहा है.

Devendra Fadnavis: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है. वो पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं. उनके अलावा भूपेन्द्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी सामने आ रहा है. 

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. इसके बाद देवेंद्र फडणवीस सरकार से हटकर संगठन में काम करने की इच्छा जताई थी. उस समय केंद्रीय नेतृत्व ने उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया था. लेकिन अब मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. 

हाल में ही की थी PM मोदी से मुलाकात 

 जेपी नड्डा पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी को संभाल रहे थे. लेकिन इस बार उन्हें मोदी सरकार में स्वास्थय मंत्री बनाया गया है. ऐसे में लंबे समय से बात को लेकर चर्चा चल रही है कि पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा. खबरों की मानें तो देवेंद्र फडणवीस अब इस भूमिका में नजर आ सकते है. हाल में ही उन्होंने अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी की थी. इस मुलाकात की कई फोटोज को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पीएम नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद महाराष्ट्र के साथ हमेशा ही रहा है और आगे भी रहेगा. उनसे मिलकर हर बार एक नई ऊर्जा मिलती है, उनका मार्गदर्शन मिलता है. 

 

इस मुलाकात के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आलाकमान उन पर भरोसा जता सकता है. लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की पेशकश रखी थी, लेकिन बीजेपी नेतृत्व ने इसे स्वीकार नहीं किया था. इससे साफ पता चलता है कि आलाकमान को उन पर कितना भरोसा है. 

क्यों है देवेंद्र फडणवीस 'परफेक्ट कैंडिडेट'

प्रधानमंत्री मोदी के साथ देवेंद्र फडणवीस के रिश्ते अच्छे हैं. उनके अलावा वो अमित शाह के भी करीबी हैं. देवेंद्र फडणवीस की RSS में भी अच्छी पकड़ है. वो मोहन भागवत के भी करीबी हैं और खुद नागपुर से भी हैं. इस वजह से वो पार्टी और संघ के बीच कड़ी का भी काम कर सकते यहीं. इसी वजह से उन्हें परफेक्ट कैंडिडेट माना जा रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget