एक्सप्लोरर

दिल्ली: अब कनॉट प्लेस में मिलेगी वाई-फाई और डीटीएच सेवा

नई दिल्ली मुनिसिपल कॉर्पोरेशन (एनडीएमसी) क्षेत्र के अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि इस सेवा के तहत कनॉट प्लेस आने वालों को 10 रुपए प्रतिदिन की दर से वाई-फाई सुविधा मिलेगी.

नई दिल्ली: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत दिल्ली के कनॉट प्लेस क्षेत्र में अबाध इंटरनेट सेवा से टीवी प्रसारण संबंधी डीटीएच सेवा को जोड़ते हुए आज से इसकी शुरुआत कर दी गई. गृहमंत्री राजनाथ सिंह और आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज कनॉट प्लेस में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सशुल्क इंटरनेट और डीटीएच सेवा सहित अन्य स्मार्ट सेवाओं की शुरुआत की.

नई दिल्ली मुनिसिपल कॉर्पोरेशन (एनडीएमसी) क्षेत्र के अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि इस सेवा के तहत कनॉट प्लेस आने वालों को 10 रुपए प्रतिदिन की दर से वाई-फाई सुविधा मिलेगी. इसमें प्रतिदिन एक जीबी डेटा मिलेगा.

उन्होंने बताया कि एमटीएनएल के साथ हुए करार के तहत एनडीएमसी द्वारा इस सेवा के तहत स्थानीय दुकानदार डीटीएच सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे. इसके तहत एक बार में 20 हजार लोग वाई-फाई का लाभ उठा सकेंगे.

इस मौके पर संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और नई दिल्ली क्षेत्र की सांसद मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहीं. सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की मदद से दिल्ली विश्वस्तरीय शहर बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है.

इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी सुविधाओं के तहत कनॉट प्लेस में सौर वृक्ष, आइडिएशन सेंटर, 50 एलईडी स्क्रीन, अंबेडकर वाटिका, दो हाईटेक नर्सरी, चार सड़क सफाई मशीनें और कचरा एकत्र करने वाली दो मशीनों की शुरुआत की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: दोषी की फांसी पर SC की रोक, गुजरात सरकार को जारी नोटिस
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: दोषी की फांसी पर SC की रोक, गुजरात सरकार को जारी नोटिस
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
एशियन गेम्स: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बनें
एशियन गेम्स: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बनें
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
Embed widget