एक्सप्लोरर

क्यों भारत को महंगा बेच रहा कोविड-19 का चिकित्सा सामान, चीन ने दी ये दलील

चीन ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय कंपनियों द्वारा चीनी विनिर्माताओं से खरीदी जाने वाली ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जैसी कुछ कोविड-19 चिकित्सा आपूर्ति इसलिए महंगी हो गई है क्योंकि उन्हें भारत की मांग पूरी करने के लिए कच्चे माल का आयात करना पड़ रहा है.

बीजिंग : चीन ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय कंपनियों द्वारा चीनी विनिर्माताओं से खरीदी जाने वाली ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जैसी कुछ कोविड-19 चिकित्सा आपूर्ति इसलिए महंगी हो गई है क्योंकि उन्हें भारत की मांग पूरी करने के लिए कच्चे माल का आयात करना पड़ रहा है.

हांगकांग में भारत की महावाणिज्य दूत प्रियंका चौहान ने हाल में चीन ने चिकित्सा आपूर्ति की कीमतों में बढ़ोतरी रोकने के लिए कहा था. इस पर टिप्पणी करते हुए चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि चीन भारत की मांग को पूरा करने के लिए अपनी कंपनियों को प्रोत्साहित कर रहा है.

चौहान ने इस सप्ताह कहा था कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटरों जैसी चिकित्सा आपूर्ति की कीमतों में बढ़ोतरी और भारत के लिए मालवाहक उड़ानों के बाधित होने की वजह से चिकित्सा सामानों की आवक धीमी हो रही है.

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि चीनी विनिर्माताओं की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि उन्हें भारत की अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए कच्चे माल का आयात करना पड़ रहा है.

हुआ ने कहा, ‘‘उदाहरण के तौर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मांग भारत में कुछ ही समय में कई गुना बढ़ गई है और कच्चे माल की भी कमी है.’’ मालवाहक उड़ानों के बाधित होने के बारे में हुआ ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन कहा कि बीजिंग औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखलाओं को खुला रखने ने लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा, ‘‘चीन वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुचारू बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और वह उम्मीद करता है कि सभी पक्ष वैश्विक औद्योगिक स्थिरता सुनिश्चित करेंगे और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इन श्रृंखलाओं के खुलेपन को बाधित करने के बजाय मिलकर काम करेंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget