एक्सप्लोरर

हिमाचल में कौन बनेगा सीएम? रेस में आगे हैं ये दो बड़े नाम

नतीजों में बीजेपी को 44 और कांग्रेस को 21 सीटें मिलीं. राज्य की 68 सीटों पर 9 नवंबर को सिंगल फेज में वोट डाले गए थे। इस बार यहां 74.61 फीसदी वोटिंग हुई.

नई दिल्ली: हिमाचल में बीजेपी भले ही सत्ता हासिल करने में कामयाब हो गई हो लेकिन उसके सामने एक बड़ी दुविधा आकर खड़ी हो गई है. हिमाचल में ना सिर्फ सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल हारे बल्कि उनके बाद बीजेपी के ताकतवर नेता और प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती भी हार गए. दो बड़े नेताओं के एक साथ हारने के बाद मुख्यमंत्री पद पर अब किसे बिठाया जाए इस पर बीजेपी में मंथन चल रहा है.

विधायकों से बात करने के लिए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर पर्यवेक्षक बनकर शिमला पहुंच रहे हैं. इस बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की रेस के लिए कुछ नामों की चर्चा शुरू हो चुकी है.

सीएम की रेस में सबसे पहला नाम हिमाचल के बीजेपी नेता जयराम ठाकुर का है. जयराम मंडी के सरेजा से लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं. जयराम ठाकुर 2007 से 2009 तक हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. जयराम हिमाचल सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

जयराम ठाकुर के बाद सबसे ज्यादा जो नाम सुर्खियों में है वो स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का है. जेपी नड्डा 2011 से केंद्रीय राजनीति में हैं. नड्डा राज्यसभा के सदस्य हैं और बीजेपी की संसदीय बोर्ड के सचिव हैं. जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश में भी कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. ऐसी सूरत में अगर उन्हें हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ना पड़ेगा.

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में है लेकिन उनके सामने उम्र बड़ी चुनौती है. वो 83 साल के हो चुके हैं. खुद शांता कुमार ने इस बात को माना है कि वो सीएम पद की रेस में नहीं हैं.

प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से हो रही है. अनुराग ठाकुर को सीएम बनाए जाने पर न केवल उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ना पड़ेगा बल्कि बीजेपी को भी लोकसभा के उपचुनाव का भी सामना करना पड़ेगा. ऐसे में 2019 लोकसभा चुनाव से डेढ़ साल पहले चुनाव के फॉर्मूले को शायद ही बीजेपी अपनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर डिनोटिफाई और सौरव-रांका की गिरफ्तारी... भड़के ओवैसी ने जानें क्या कहा
जंतर-मंतर डिनोटिफाई और सौरव-रांका की गिरफ्तारी... भड़के ओवैसी ने जानें क्या कहा
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget